फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the police station, the boyfriend was married to a girlfriend, for three years, the love affair

लव मैरिज को लेकर बखेड़ा, प्रेमी ने थाने में रचाई प्रेमिका से शादी

Tue, 24 Jul 2018 10:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मेरठ Updated Tue, 24 Jul 2018 10:56 AM IST
विज्ञापन
In the police station, the boyfriend was married to a girlfriend, for three years, the love affair

हरिद्वार के थाना भगवानपुर क्षेत्र के गांव नागल निवासी नंदकिशोर की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के गांव समसो में हुई थी। शादी के बाद से उसके भाई जयदीप का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रविवार को दोनों भाई गांव समसो में आए हुए थे। शादी को लेकर लड़की पक्ष के लोगों से बातचीत हुई। बातचीत के दौरान जयदीप ने शादी करने से इंकार कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

विज्ञापन


विवाद होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को थाने लेकर चली गई। थाने में दोनों पक्षों के लोगों में बातचीत के बाद समझौता हो गया। थाना प्रांगण में ही दोनों पक्षों के लोगों की मौजूदगी में उनकी शादी करा दी गई। इस दौरान अंगूरी देवी, भोपाल, कश्मीरा, धर्मसिंह, ब्रहमदास, सुनील कुमार आदि  मौजूद रहे।

विज्ञापन

प्रेमिका के हंगामे पर रोकी सगाई  
वहीं दूसरी तरफ हरिद्वार के थाना लक्सर क्षेत्र के गांव अकोढ़ा खुर्द निवासी एक युवक का रिश्ता गांव बसेड़ी में तय हुआ था। रविवार को बसेड़ी में लड़की के घर पर मांग भरने की रस्म अदा हो रही थी। उसी वक्त वहां पहुंची एक युवती ने युवक को अपना प्रेमी बताते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। लोगों ने युवती को समझाने का प्रयास किया, मगर उसके नहीं मानने पर लड़की पक्ष ने शादी करने से इंकार करते हुए मांग भरने की रस्म अदा करने से मना कर दिया।

इस मसले पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस युवक व उसके परिजनों को थाने ले गई। युवक के पिता श्याम कुमार ने बताया कि उनका बेटा उत्तराखंड की एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर है। युवती भी उसी फैक्ट्री में नौकरी करती है। दोनों में प्रेम प्रसंग जैसी कोई बात नहीं है, युवती बेवजह हंगामा कर रही है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed