फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the packing of toffee drunk Dosage, target student

टॉफी की पैकिंग में नशे की डोज, निशाने पर छात्र

Fri, 07 Jul 2017 04:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मोअज्जम अमीर, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मोअज्जम अमीर, मेरठ Updated Fri, 07 Jul 2017 04:34 PM IST
विज्ञापन
In the packing of toffee drunk Dosage, target student
टॉफी की पैकिंग में नशे की डोज

मासूमों और युवाओं को नशे की तरफ धकेलने के लिए ड्रग्स माफियाओं ने नया खेल शुरू किया है। टॉफी की पैकिंग में नशे की डोज बेची जा रही है। किसी पैकिंग में महादेव का गोला बताकर भांग मिश्रित गोला बेचा जा रहा है, तो कहीं पर मुनक्का के नाम पर नशा दिया जा रहा है। अहम बात ये है माफिया ने नशे को बेचने के लिए रेलवे स्टेशन से लेकर स्कूलों के बाहर तक ठिकाने बना लिये हैं। छात्र और युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। अंकुश लगाने के लिए कोर्ट ने भी स्कूलों के बाहर गुटखा, बीड़ी आदि के साथ तमाम नशीले पदार्थों की बिक्री को प्रतिबंधित कर रखा है।  

विज्ञापन


भांग मिश्रित महादेव का गोला 
अमर उजाला टीम ने जब ऐसे ही कुछ नशीले पदार्थों की पड़ताल शुरू की तो पाया गया कि इस वक्त सबसे ज्यादा महादेव का गोला नाम से नशीला खाद्य पदार्थ बिक रहा है। टॉफी जैसी पेकिंग में दो रुपये के इस गोले में भांग मिश्रित होती है, जिससे हलका नशा होता है। सूत्रों के अनुसार यह ऐसा नशा है जो यदि प्रतिदिन खाया जाये तो खाने वाला इसका आदी हो जाता है और भविष्य में इसकी डोज बढ़ाता चला जाता है। नशीले पदार्थों में मुनक्का नाम से भी एक उत्पाद बाजार में उपलब्ध है। इसमें भी नशीला पदार्थ मिला होता है। जिसके खाने नशा होता है। जबकि कुछ चूर्ण की गोलियों की पैकिंग भी नशे के लिए बाजार में हैं। इनके खाने से भी नशा होता है।

विज्ञापन

प्रशासन का नहीं इस तरफ ध्यान

In the packing of toffee drunk Dosage, target student
नशे की डोज

स्कूल कालेजों के बाहर नशे के सामान धड़ल्ले से बिक रहे हैं। प्रशासन का इस तरफ ध्यान नहीं है। नशे का कारोबार करने वालों ने स्कूल, कालेज, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन आदि सभी स्थानों पर अपने ठिकाने बना लिये हैं। यही नहीं कालेजों के आसपास तो सीधे चरस, अफीम और गांजा आदि की बिक्री तक के खुलासे हो चुके हैं। शहर के एक प्रतिष्ठित गर्ल्स स्कूल के बाहर एक ठेला लगाकर नमकीन और चटनी बेचता था। इस चटनी में ड्रग्स का मिश्रण होता था। लगातार कई साल तक यह ठेले वाला छात्राओं को नशे का आदी बनाता रहा। जब पोल खुली तो भाग निकला। 

पूरे शहर में चलेगा अभियान
अपर जिलाधिकारी नगर मुकेश चंद्र का कहना है कि इस मामले में सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया जा रहा है। पूरे शहर में सख्त अभियान चलाया जायेगा। इस तरह के नशीले पदार्थ जहां भी मिलेंगे, उनके खिलाफ और उसको बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed