फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in subhashnagar the scooter rider caused a dropped notes

सुभाषनगर में स्कूटी सवार ने नोट गिराए, खलबली

Sun, 12 Apr 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
in subhashnagar the scooter rider caused a dropped notes
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुभाषनगर में शनिवार शाम सड़क पर रुपये मिलने से खलबली मच गई। पुलिस ने नोट कब्जे में ले लिये हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। घटना शाम करीब पौने सात बजे की है। कुछ लोगों की नजर सुभाषनगर गली नंबर दो में गिरे रुपयों पर गई। एक महिला ने दौड़कर रुपये उठाने का प्रयास किया परंतु अन्य लोगों ने उसे रोक दिया। उनसे जानकारी पाकर सिविल लाइन थाने के एसआई सचिन कुमार मौके पर पहुंचे। बताया कि उक्त रुपये लोगों के मना करने के बावजूद समीप रहने वाला व्यक्ति उठाकर ले गया। पुलिस उसके घर पहुंची और रुपये कब्जे में ले लिये। लोगों में घटना को लेकर घबराहट दिखी। वहां से गुजर रहे युवक ने बताया कि रुपये स्कूटी सवार शख्स गिराए थे। वहीं, सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल ने बताया कि 90 रुपये मिले हैं। जिस व्यक्ति ने नोट उठा लिये थे, उसने धोकर अपने पास रख लिये थे। नोट किसने गिराए हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से रविवार सुबह में पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed