फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in revenge firing sibling brother and sister

मेरठ: रंजिशन फायरिंग, भाई-बहन बाल-बाल बचे, आरोपी फरार

Mon, 04 May 2020 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 04 May 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
in revenge firing sibling brother and sister
दौराला। लोईया गांव में रंजिशन तीन लोगों ने घर बैठे भाई-बहन पर फायरिंग कर दी। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी परंतु वे पुलिस के आने से पहले ही भाग निकले।
विज्ञापन


लोईया गांव निवासी गुलजार ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपनी बहन के साथ में बैठा हुआ था। आरोप है कि इस दौरान गांव के जीशान ने अपने साथी नकीब एवं शहंशाह के साथ मिलकर उनके घर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


हालांकि गोली उनको नहीं लगी। तीन-चार राउंड फायर होने से गांव में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं, ग्रामीण अपने घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। किसी तरह पीड़ितों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और आरोपियों की तलाश में उनके घर पर दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिस के आने से पहले ही भाग निकले। पुलिस ने गुलजार की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, सीओ जितेंद्र सरगम का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed