सूर्पनखा की नाक कटी, शुरू हुआ पाप का अंत, पढ़िए ये खास बातें...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर में छह स्थानों पर भव्य श्रीराम लीला मंचन किया गया। भैसाली मैदान में आयोजित रामलीला में सूर्पनखा की नाक कटने का मंचन हुआ। वहीं, रजबन में राक्षसों को ऋषियों के यज्ञ को खंडित करते हुए दिखाया गया। उधर, शहर रामलीला कमेटी ने सीता हरण और जटायु मरण के प्रसंग को दिखाया।
भैसाली मैदान (अध्यापुरी) में कलाकारों ने दिखाया कि पंचवटी में सूर्पनखा की नाक कटने के बाद भगवान श्रीराम ने खर, दूषण और मारीच का वध किया। इसके बाद रावण ने माता सीता का हरण कर लिया। कलाकारों ने प्रसंग को बहुत ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। सीता हरण के दौरान जटायु ने रावण को रोकने का प्रयास किया। लेकिन रावण ने चंद्रहास खड़ग से जटायु के पंख काट डाले। मंचन के साथ लाइट और साउंड का समावेश देख दर्शक भी उत्साहित हो गये। लीला के उद्घाटन का सौभाग्य विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर और नरेंद्र सिंघल को प्राप्त हुआ। पूजन अतुल अग्रवाल और अरविंद कुमार ने किया। वहीं, दीप प्रज्ज्वलन का सौभाग्य मनोहर लाल, ललित लखवाना, गीता ठाकुर, राजेश गोयल को प्राप्त हुआ। मुख्य अतिथि देवेंद्र सिंह, श्रीकृष्ण कंसल रहे। इस दौरान अध्यक्ष पवन गर्ग, महामंत्री गणेश अग्रवाल, मीडिया प्रभारी गौरव सिंघल रहे।
राक्षसों ने किया यज्ञ को खंडित
रामलीला कमेटी रजबन बाजार द्वारा रामलीला मंचन किया गया। उद्घाटन वार्ड आठ सभासद विपिन सोढ़ी ने किया। मुख्य अतिथि किशन विरमानी, दीपक गांधी, हिमांशु गुप्ता, राकेश तनेजा आदि रहे। स्थानीय कलाकारों ने श्रीराम जन्म, सीता जन्म के साथ दिखाया कि ऋषि विश्वामित्र को राक्षस परेशान करते हैं। उनका हवन खंडित कर दिया जाता है। विश्वामित्र राजा दशरथ के पास जाते हैं और श्रीराम और लक्ष्मण को अपने साथ ले आते हैं। श्रीराम ताड़का का वध करते हैं। वहीं, इस बीच मारीच, सुबाहु के वध का भी मंचन किया गया। इस दौरान अध्यक्ष राजेश यादव, सुनील कनौजिया, श्याम मदान, रजनीश यादव, सुरेश अवस्थी, सुधीर भटनागर, दिनेश यादव, अभिषेक शर्मा आदि रहे।
श्रीराम का हूं दास, कैसे करूं विवाह
श्रीराम लीला कमेटी मेरठ शहर के तत्वावधान में अनंत भक्ति मंडल के कलाकारों ने चित्रकूट लीला का मंचन किया। लीला में दिखाया कि किस प्रकाश शूर्पनखा भगवान राम के पास पहुंची। सुंदर महिला का रूप धारण कर सूर्पनखा ने श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। श्रीराम ने प्रस्ताव ठुकराकर उसे लक्ष्मण के पास भेज दिया। हालांकि लक्ष्मण जी ने कहा कि मैं तो श्रीराम का दास हूं। विवाह कैसे कर सकता हूं। वहीं, सीता हरण और जटायु उद्धार के प्रसंग को दिखाया गया। द्वारका नाथ शर्मा, मनोज माहेश्वरी, अशोक कुमार बंसल, सूरज गुप्ता, सचिन जिंदल, दिवाकर गोयल, मनोज गुप्ता, पंकज ग्रोवर, अजय, अंशुल बंसल, मनीष, गगन रहे।
सूर्पनखा ने रखा प्रस्ताव
सूरजकुंड स्थित बाबा मनोहरनाथ मंदिर में गुरु मां निलिमानंद जी महाराज के सानिध्य में गणेश रामलीला मंडल द्वारा रामलीला का मंचन किया गया। इस दौरान कलाकारों ने सीता हरण, खरदूषण वध का मंचन किया। कलाकारों ने दिखाया कि सूर्पनखा ने श्रीराम के सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। अतुल गुप्ता, जयकरण गुप्ता, मनोज गुप्ता, ललित गुप्ता, पंकज गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, विपिन गोयल, ओमकुमार त्यागी, रजत गुप्ता, सुभाष चंद त्यागी, राजीव रस्तौगी रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/