{"_id":"601b01ed8ebc3e49ff0286c5","slug":"in-panchi-village-a-young-man-was-stabbed-with-a-knife-and-screwdriver-kithor-news-mrt523624890","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांची गांव में युवक को चाकू और पेचकश से गोदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांची गांव में युवक को चाकू और पेचकश से गोदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांची गांव में युवक को चाकू और पेचकश से गोदा
खरखौदा। पांची गांव में बुधवार शाम कुछ युवकों ने दूसरे संप्रदाय के युवक को जातिसूचक शब्द कहे और गाली गलौज की। नशे में तीनों युवकों ने उसके मकान पर पहुंचकर परिजनों से मारपीट की। पीड़ित परिवार का दूसरा युवक मेडिकल स्टोर पर दवा लेेने गया तो उसे चाकू व पेचकश से गोद दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले में केवल एनसीआर दर्ज की है। बुधवार को पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत एसएसपी से की। मामला दो संप्रदाय के बीच का होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।
मोमीन सैफी के अनुसार, उसका एक अहाता घर से दूर कोरी समाज के मकानों के पास है। मंगलवार को उसका मझला बेटा साहिब अहाते में गया था। पास में कोरी समाज के मकान में कुछ युवक शराब पी रहे थे। नशे में एक युवक ने साहिब को जातिसूचक शब्द कहे। जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। साहिब वहां से घर चला गया। आरोप है कि कोरी समाज के कई युवक मोमीन के मकान पर पहुंचे तथा उसके वृद्ध माता-पिता सहित परिवार के अन्य लोगों से मारपीट की। इसके बाद मामला शांत हो गया।
मोमीन का बड़ा बेटा इमरान देर रात गांव मेंही मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गए तो वहां आरोपी पक्ष आधा दर्जन लोगों ने उसे घेर लिया तथा उसे चाकू व पेचकश से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उसे घायलावस्था में लेकर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने इमरान को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
परिजनों ने दूसरे पक्ष पर जानलेवा हमले की तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव व सेटिंग के चलते इस मामले में केवल एनसीआर ही दर्ज की।
इमरान की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को उसके परिजनों ने एसएसपी से शिकायत की। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
खरखौदा पुलिस दोनों पक्षों में समझौता करानेे की बात कह रही है। लेकिन पीड़ित पक्ष किसी भी समझौते से इनकार कर रहा है।