फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in laws murdered a Woman by giving poison in Meerut

मेरठ: जहरीला पदार्थ खिलाकर महिला की हत्या, मायके वालों ने रुकवाई अंतिम संस्कार की प्रक्रिया, फिर...

Thu, 17 Sep 2020 02:35 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 17 Sep 2020 02:35 AM IST
विज्ञापन
in laws murdered a Woman by giving poison in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्रह्मपुरी क्षेत्र में महिला को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगा मायके वालों ने पति और ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुपचुप चल रहे अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को रुकवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


चंदौसी निवासी शिखा रस्तोगी की शादी 10 फरवरी 2010 को ब्रह्मपुरी निवासी मनीष रस्तोगी से हुई थी। मनीष रस्तोगी सराफा व्यापारी हैं। बुधवार को शिखा रस्तोगी की मौत हो गई। मायके वालों को सूचना दिए बगैर ही ससुराल वाले अंतिम संस्कार कर रहे थे। पता चलने पर मायके वालों ने ब्रह्मपुरी पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेजा। मायके वालों का आरोप है कि शिखा को जहरीला पदार्थ खिलाकर उसकी हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। रात करीब आठ बजे परिजन ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने  पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पूछताछ के लिए पुलिस ने ससुराल वालों को थाने बुलाया है। रात में आरोपी पक्ष से पूछताछ जारी रही। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि शिखा के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed