फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in laws hanged to death the married woman after assaulted by her in Bijnor

यूपी: पेड़ से बांधकर विवाहिता को सुसराल में दीं यातनाएं, फांसी लगाकर हत्या, सात के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 19 Nov 2019 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 19 Nov 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
in laws hanged to death the married woman after assaulted by her in Bijnor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में मंगलवार सुबह एक विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या कर दी गई। मृतका का शव पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच पड़ताल कर  शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के मायके वालों ने पति समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बिजनौर के बरुकी थानाक्षेत्र के शादीपुर गांव में एक विवाहिता का शव पेड़ पर फांसी की फंदे से लटका मिला। जानकारी लगते ही आसपास हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और मृतका के शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं विवाहिता के भाई बिजेंद्र ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या के मामले में पति, सास, ससुर समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

पुलिस ने अनुसार जांच पड़ताल में सामने आया है कि विवाहिता की हत्या की गई है। मायका पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने मृतका के पति, सास ससुर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है, जबकि जेठ व जेठानी फरार है। वहीं मृतका के सात वर्षीय पुत्र ने बताया कि मृतका को पहले पेड़ से बांधकर बुरी तरह पीटा गया और फिर उसे पेड़ पर लटका दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed