{"_id":"5f2481698ebc3e9ff02e7768","slug":"in-july-the-patient-has-increased-the-graph-has-decreased-meerut-news-mrt494081388","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में मरीज बढ़े, मौत का ग्राफ घटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में मरीज बढ़े, मौत का ग्राफ घटा
विज्ञापन
मेरठ। शासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जुलाई में कोरोना जांच आठ गुना बढ़ा दी हैं। हालांकि मरीजों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे राहत की बात यह रही कि जुलाई में सबसे कम मौत हुई हैं।
जिले में कोरोना संक्रमण का पहला मरीज 27 मार्च को मिला था। यह बुलंदशहर निवासी क्रॉकरी कारोबारी था। जिले में कोरोना संक्रमण से पहली मौत एक अप्रैल को शास्त्रीनगर निवासी उसके ससुर की हुई थी। 31 मार्च तक जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या सिर्फ 19 थी। 30 अप्रैल तक यह बढ़कर 105 पहुंच गई जबकि मौत का आंकड़ा पांच रहा। 31 मई तक जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 433 पहुंच गई और मौत 27 रही। जून में अनलॉक शुरू होते ही मरीजों की चेन बढ़ती गई। 30 जून तक जिले में 1001 मरीज मिल चुके थे और 70 की मौत हुई थी। जुलाई में शासन ने जांच की सुविधा बढ़ाई। जिससे प्रतिदिन दो हजार से 2800 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। 31 जुलाई तक 2136 मरीज मिल चुके हैं और 89 मौत हुईं हैं। वहीं, सीएमओ डॉ. राजकुमार के अनुसार जुलाई में मौत की संख्या में काफी कमी आई है।
पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमित
शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में डीएम ऑफिस के प्रशासनिक अफसर एवं रुड़की रोड स्थित एक कॉलोनी निवासी दरोगा संक्रमित मिले हैं। वहीं, नई बस्ती निवासी एक परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। एकतानगर, शिशु मंदिर, शताब्दीनगर, गांव मछरी, देवपुरी, प्रगतिनगर साकेत, सरधना, खिर्वा जलालपुर, इरा गार्डन, शास्त्रीनगर बी ब्लॉक, मवाना बस अड्डा, पल्लवपुरम फेस वन, जंगेठी, सरधना, हनी गोल्फ ग्रीन टावर, जयभीमनगर, अब्दुल्लापुर, टीपीनगर, आदर्श नगर निवासी लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
तिथि मरीज मौत
31 मार्च 19 00
30 अप्रैल 105 05
31 मई 433 27
30 जून 1001 70
31 जुलाई 2136 89