फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in full security panchayaat chunaav

कड़ी सुरक्षा में होंगा जिपंअ का चुनाव

Tue, 22 Aug 2017 09:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 22 Aug 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
in full security panchayaat chunaav
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। बाहरी जनपदों से भी पुलिस अफसरों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ और जुलूस को शहर में घुसने से रोकने को जिले की सीमाओं से जुडे़ सात मुख्य प्वाइंटों पर बैरियर लगाए गए हैं। देर रात एसपी सिटी ने बैठक कर सुरक्षा संबधी दिशा निर्देश दिए ।

विज्ञापन


एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने बताया कि चुनाव में ढाई कंपनी पीएसी और आरआरएफ लगाई गई है। चार एएसपी स्तर के अधिकारियों को लगाया गया है। 14 पुलिस क्षेत्राधिकारी और 12 थानाध्यक्षों की ड्यूटी लगी है। इनमें से अधिकांश अधिकारी गाजियाबाद, बागपत और बुलंदशहर और नोएडा से हैं। कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट से केवल जिला पंचायत सदस्यों और चुनाव में लगे स्टाफ को ही अंदर जाने दिया जाएगा। बाकी किसी का प्रवेश इस गेट से नहीं होगा। कलेक्ट्रेट परिसर के सभी गेट पर भारी पुलिस बल तैनात होगा। वाहनों की भी चेकिंग होंगी। असलहे लेकर भी कोई कलेक्ट्रेट में नहीं जाएगा। जनप्रतिनिधियों को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 
विज्ञापन


चुनाव के परिणाम भी शाम को ही आने हैं। जिला पंचायत सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों से जुडे़ हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि दावेदार अपने समर्थकों की भीड़ गांवों से ला सकते हैं। लिहाजा पुलिस ने जिले को जोड़ने वाले सभी मार्गों की सीमा पर पुलिस बैरियर लगा दिए हैं। इनमें बागपत , परतापुर, कंकरखेड़ा, शामली, सरधना, मवाना और परतापुर मुख्य हैं। प्रत्येक पर एक एक सीओ और एसओ स्तर के अधिकारी की जिम्मेदारी होगी। ये लोग ट्रेक्टर ट्राली आदि वाहनों में आने वाली भीड़ को शहर में प्रवेश करने से रोकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed