फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegally, cattle sells and sells 200 kg of meat, police raid

अवैध तरीके से पशु कटान कर बेच रहे थे 200 रुपये किलो मीट, पुलिस ने मारा छापा

Tue, 16 May 2017 05:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 16 May 2017 05:55 PM IST
विज्ञापन
Illegally, cattle sells and sells 200 kg of meat, police raid
पुलिस ने छापामारी कर किया खुलासा

मेरठ के थाना इंचौली क्षेत्र में मंगलवार तड़के उस समय भगदड़ मच गई, जब पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मौहल्ला गुलयान में खलीन कुरैशी के घेर में छापा मारा। इस दौरान मौके से दो मरे और दो जिंदे कटड़े बरामद किए गए। इसके अलावा पशु कटान में इस्तेमाल किये जाने वाले औजार भी बरामद किये गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।  

विज्ञापन


बता दें कि लावड़ चौकी इंचार्ज दिनेश मलिक को सूचना मिली थी कि प्रदेश में अवैध बूचड़खाने बंद होने के बाद से यहां अवैध तरीके से पशुओं का कटान किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से एक युवक (नाजिम कुरैशी पुत्र यूसुफ) को हिरासत में ले लिया जबकि छह आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से भागे छह आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं-1. खलीन कुरैशी, 2. आशिफ, 3. दानिश, 4. अलीम, 5. शहीद और 6. मुनीश हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ये रोजाना अलग-अलग मौहल्लों में 180 से 200 रुपये किलो मीट बेचा करते थे। पुलिस ने आज छापा मार इस मामले में बड़ा खुलासा किया। वहीं पुलिस ने मीट को जांच के लिए भेज दिया। अब यह रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि यह मीट किस पशु का हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed