बिजनौर: अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसओजी बिजनौर टीम के उपनिरीक्षक राकेश कुमार, मीर हसन, रोहित शर्मा, पवन कुमार, नजीबाबाद के एसआई कुमरेश त्यागी, मुकेश कुमार, रामवीर शर्मा, जुगेंद्र सिंह तेवतिया के नेतृत्व में पुलिस ने मंगलवार देर रात रम्मनवाला क्षेत्र में सुनसान इलाके में बने एक मकान पर दबिश दी।
पुलिस ने अवैध हथियार बना रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया। मौके से 312 बोर का तमंचा, कई अधबने तमंचे व बंदूक सहित करीब 22 हथियार बरामद किए। बताया जाता है कि आरोपी काफी समय से अवैध हथियार बनाने का काम कर रहे थे।
थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गांव मनोहरवाला निवासी विशाल पुत्र नरेंद्र, गांव अलावलपुर नैनू निवासी नरेश पुत्र पदम सिंह शामिल हैं। रेलवे कॉलोनी नगीना निवासी फारूख पुत्र वकील मौके से फरार हो गया। आरोपी फारूख को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।