फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal saw machine operating in city

शहर में चल रही अवैध आरा मशीन

Fri, 23 Jun 2017 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
illegal saw machine operating in city
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शहर में अवैध आरा मशीनें बेखौफ चल रही हैं। वन विभाग की टीम की छापेमारी के बावजूद कई इलाकों में मशीन चल रही है। विभाग ने अवैध आरा मशीनों की शिकायत के लिए ऑफिस का नंबर 01212641762 जारी किया था। लोग उस पर फोन करते हैं, लेकिन वह रिसीव नहीं किया जाता। 
विज्ञापन

व्यापारियों ने अवैध आरा मशीनों की लिस्ट के साथ शिकायत वन संरक्षक से की थी। वन संरक्षक की तरफ से व्यापारियों को कहा गया कि शिकायत दूरभाष पर दर्ज कराएं। व्यापारी तीन दिन से इस नंबर पर संपर्क कर रहे हैं तो नंबर रिसीव ही नहीं किया गया। व्यापारियों की शिकायत के बाद अमर उजाला ने भी इस नंबर पर काल की तो ये नंबर रिसीव ही नहीं किया गया। इसके अलावा लिसाड़ीगेट क्षेत्र के नूर नगर इलाके में कई आरा मशीन बिना लाइसेंस के ही अवैध रूप से चलती मिली। दिल्ली रोड पर कई मशीन बिना लाइसेंस के चलने की सूचना है। वन विभाग के अभियान चलाने का असर बिना लाइसेंस वाली मशीन संचालकों पर नहीं पड़ा। कभी वह गुपचुप तो कभी खुलेआम मशीन चल रहे हैं। जैसे ही उन्हें छापे की सूचना मिलती है, बंद करके फरार हो जाते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed