फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illegal firecrackers recovered from dense population in meerut, shopkeeper arrested

मेरठ: घनी आबादी से लाखों के अवैध पटाखे बरामद, दुकान संचालक गिरफ्तार

Mon, 02 Nov 2020 11:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 02 Nov 2020 11:07 PM IST
सार

- फास्टफूड दुकान के पीछे गोदाम में रखे थे छिपाकर
- पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप, दुकान संचालक गिरफ्तार

विज्ञापन
illegal firecrackers recovered from dense population in meerut, shopkeeper arrested
meerut police - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में एएसपी कैंट डॉ. ईरज रजा के निर्देशन में लालकुर्ती पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ा बाजार घोसी मोहल्ला में लाखों रुपए कीमत के अवैध पटाखों का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक शख्स को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


बड़ा बाजार घोसी मोहल्ला में हरप्रीत सिंह की संत बेकर और संत फास्ट फूड के नाम से बराबर बराबर में दुकान हैं। सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे एएसपी कैंट डॉ. ईरज रजा दुकान पर पहुंचे। इस दौरान लालकुर्ती इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी साथ मौजूद रहे। कुछ ही देर में सदर बाजार पुलिस भी आ गई।

विज्ञापन

एएसपी ने बेकरी के पीछे बने गोदाम पर छापा मारा। शटर उठते ही सब हैरान रह गए। गोदाम में भारी मात्रा में पटाखे जुटाकर रखे गए थे। मौके पर ही पुलिस ने हरप्रीत सिंह को हिरासत में ले लिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने गोदाम से माल कब्जे में लिया और थाने आ गई।

थाने में पूछताछ के दौरान हरप्रीत ने बताया कि यह माल उसका पिछले साल का है। इस साल वह पटाखे नहीं लाया है। जब हरप्रीत से पिछले साल का लाइसेंस मांगा गया तो वह बगले झांकने लगा। एएसपी कैंट डॉ. ईरज रजा ने बताया कि पुलिस को अवैध पटाखे जुटाने की सूचना मिली थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।

करीब चार लाख रुपये कीमत के पटाखे बरामद किए गए हैं, जिनका विवरण तैयार किया जा रहा है। हरप्रीत सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान अवैध रूप से आतिशबाजी का सामान छिपाकर न रखा जा सके, इसको लेकर थाना पुलिस को सतर्क किया गया है। गश्त भी बढ़ाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed