फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIT Roorkee help to control polution in meerut

शहर के वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए आईआईटी रुडकी को जिम्मा

Sun, 28 Mar 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
IIT Roorkee help to control polution in meerut
आईआईटी रुड़की रोकेगी मेरठ का वायु प्रदूषण
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, नगर निगम और आईआईटी रुड़की में समझौता हुआ है। केंद्र सरकार के निर्देश पर वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उपाय बताने का जिम्मेदारी आईआईटी रुड़की को सौंपी गई है।
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने देश में बढ़ते प्रदूषण की रोकथाम के लिए राष्ट्रीय नॉलेज नेटवर्क का गठन किया है। इसमें अब तक करीब 86 आईआईटी, एनआईटी और विश्वविद्यालय जोडे जा चुके हैं। देशभर के 132 शहरों को जोड़ने वाले राष्ट्रीय नॉलेज नेटवर्क में केंद्रीय मंत्री के अलावा यूपी के पर्यावरण मंत्री, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन, सदस्य सचिव समेत सभी राज्यों के मंत्री और चेयरमैन शामिल थे।
विज्ञापन

आईआईटी रुड़की मेरठ के नजदीक है। इसलिए उसे यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। अक्तूबर में ग्रैप लागू होने के बाद भी शहर में हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हुआ था। कई बार तो मेरठ के हालात दिल्ली और एनसीआर के और शहरों के मुकाबले भी बदतर हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हवा की गति कम हुई, एक्यूआई बढ़ा
हवा की गति धीमी पड़ने से शनिवार को हवा की गुणवत्ता (एक्यूआई) के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को महानगर का एक्यूआई स्तर फिर 213 पर पहुंच गया। शुक्रवार को एक्यूआई 149 दर्ज किया गया था।
---
खरीदे जाएंगे सफाई के उपकरण
आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञ मेरठ की हवा साफ करने के लिए सुझावों के साथ मदद भी करेंगे। इससे पहले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के साथ भी करार हुआ है। इसके लिए निगम को 15वें वित्त आयोग से 36 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे रोड स्वीपिंग मशीन सहित अन्य उपकरण खरीदे जाएंगे।

- मनीष बंसल, नगरायुक्त
---
वैज्ञानिक बताएंगे कारण और उपाय
आईआईटी रुड़की के वैज्ञानिक मॉनिटरिंग करेंगे कि शहर में वायु प्रदूषण किस तरह और क्यों बढ़ रहा है। यहां हवा की गुणवत्ता खराब होने से कैसे रोकी जा सकती है? समझौते के तहत तीनों संस्थाएं मिलकर काम करेंगे। इस काम के लिए 15वें वित्त आयोग से पैसा भी दिया जाएगा।
- डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
--
नगर निगम को करने होंगे ये काम
- शहर में निकने वाले सॉलिड वेस्ट का निस्तारण
- सड़कों की साफ-सफाई व पानी की छिड़काव
- जगह-जगह कूड़ा जलाने पर प्रभावी पाबंदी
- धूल रोकने के लिए टूटी सड़कों की जल्द मरम्मत
- शहर की जाम वाली जगहों पर लगातार निगरानी
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed