फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIA honored women

आईआईए ने महिलाओं को सम्मानित किया

Sat, 16 Jan 2021 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
IIA honored women
परतापुर। मोहकमपुर स्थित आईआईए सभागार में मिशन शक्ति अभियान अंतर्गत शुक्रवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें उद्योग जगत एवं अन्य कार्यक्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

आईआईए मेरठ अध्यक्ष अनुराग अग्रवाल ने बताया कि महिलाओं की औद्योगिक कार्यबल में भागीदारी महज 30 फीसदी है। वहीं, प्रबंधन में पांच फीसदी से भी कम है। आईआईए मेरठ ने मिशन शक्ति के तहत औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत महिलाओं के प्रोत्साहन हेतु कार्यक्रम आयोजित किया। यहां विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कुछ महिलाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंजरी गुप्ता, ऊषा महाजन, निशा वर्मा, आशा आनंद, छवि रस्तोगी, मीना महेश्वरी, गीतिका गुप्ता, नूपुर गर्ग, लवी जैन, शिवानी गुप्ता, अमृता कुमार, साक्षी जैन, पूजा बत्रा, गरिमा अग्रवाल, रितिका सिंघल, मुग्धा मोनिका को सम्मानित किया गया। आईआईए के प्रेसीडेंट पंकज गुप्ता ने सभी का आभार जताया। समारोह का संचालन आईआईए के उपाध्यक्ष तनुज गुप्ता ने किया। यहां राजीव अग्रवाल, एएन मल्होत्रा, निपुण जैन, संजीव मित्तल, मधुर गुप्ता रहे। यहां मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अनीता सी. मेश्राम, जिलाधिकारी के बालाजी व मुख्य विकास अधिकारी ईशा दुहन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed