फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IG told outside the office, husband divorced three times, right to demand

आईजी दफ्तर के बाहर बोला- पति को तीन बार तलाक, मांगा बराबरी का हक

Thu, 04 May 2017 05:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 04 May 2017 05:20 PM IST
विज्ञापन
IG told outside the office, husband divorced three times, right to demand
पति को बोला तीन बार तलाक

प्रदेश में तीन तलाक का मुद्दा चर्चा का विषय बना हुआ है, मेरठ में बुधवार को फिर एक नया मामला सामने आया है। थाना भावनपुर क्षेत्र के नरहाडा गांव निवासी अमरीन और फरीन पुत्री निजामुद्दीन बुधवार को आईजी ऑफिस पहुंची। जहां उन्होंने इंसाफ की गुहार लगाई। उनका कहना है कि वे पिछले कई महीनों से थाने के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। अमरीन और फरीन की शादी वर्ष 2012 में लठपुरा गांव में शाबिर व शाकिर से हुई थी। ये दोनों भाई है।

विज्ञापन


अमरीन ने बुधवार को आईजी दफ्तर के बाहर पति को तीन बार तलाक बोल दिया। हालांकि आज उनके साथ शौहर नहीं थे, उनका कहना है कि वो पहले ही समाज के सामने उन्हें तीन बार तलाक बोल चुकी हैं। जब उनसे ये पूछा गया कि आपके समाज में महिला को तीन तलाक कहने का अधिकार है तो उन्होंने जवाब दिया कि जब पति तीन बार तलाक बोल सकते हैं तो महिला क्यों नहीं बोल सकती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने को छोड़ना चाहती हैं। अमरीन ने बताया कि उसने थाने में देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए आईजी से मिलकर इंसाफ की गुहार लगाने आई थी।   

विज्ञापन

फरीन की बड़ी बहन अमरीन ने सिखाया सबक

IG told outside the office, husband divorced three times, right to demand
आईजी ऑफिस पहुंची पीड़ित महिला

माजरा क्या है
फरीन का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके सास-ससुर और शौहर परेशान करने लगे थे। फरीन ने बताया कि एक बार तो ससुर ने गर्भवती के दौरान पेट में लात भी मारी थी। फरीन इतने पर ही चुप नहीं हुई उसने आगे बताया कि देवर ने भी दुष्कर्म किया और पति भी गलत तरीके से संबंध बनाने का दबाव बनाता है। शादी के बाद से ही मारपीट करता है। हालांकि यह मामला गांव की पंचायत तक पहुंच गया था। लेकिन उस दौरान पंचायत ने फैसला कर दोनों के परिजनों को समझा दिया था। उसके कुछ दिन से फिर शाकिर का रवैया बिगड़ गया और वह फरीन को तंग करने लगा। इस बार फरीन ने शिकायत थाने में की तो शौहर ने पहले महिला के साथ मारपीट की और बाद में तीन बार तलाक...तालक...तलाक बोल दिया। यह बात सिंतबर 2016 की है। फरीन का कहना है कि मैं तभी से इंसाफ की गुहार लगा रही थीं, लेकिन कोई अधिकारी सुनने को तैयार है। इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है...

दोनों ने की पीएम मोदी की तारीफ

IG told outside the office, husband divorced three times, right to demand
तीन तलाक मुद्दा

जब फरीन की किसी अधिकारी ने नहीं सुनी तो उसकी बड़ी बहन अमरीन ने ठान लिया कि अब अपनी छोटी बहन को इंसाफ दिलाकर ही रहूंगी। अमरीन बुधवार को अपनी छोटी बहन फरीन के साथ आईजी ऑफिस पहुंची और आईजी को पूरा मामला बताया। इतना ही नहीं आईजी से मिलने के बाद, अमरीन ने अपने शौहर शाबिर को तीन बार तलाक बोल दिया। जिससे शाबिर चौंक गया और पूछा ये क्या कह रही हो तुम ? अमरीन ने कहा- मैंने बिल्कुल सही कहा हैं क्योंकि जब तुम्हारा भाई मेरी बहन को तलाक दे सकता है तो मैं तुम्हें क्यों तलाक नहीं दे सकती हूं। उसने आगे कहा कि जब पति अपनी पत्नी को तलाक दे सकता है तो पत्नी अपने पति को तलाक क्यों नहीं दे सकती हैं। बता दें कि अमरीन दिव्यांग है और उसके तीन बच्चे भी हैं जबकि फरीन के भी तीन ही बच्चे हैं।
 
दोनों ने कहा कि देश में मोदी जी अच्छा काम कर रहे हैं और उन्होंने तीन तलाक पर जो आवाद उठाई है वह बिल्कुल सही है। उन्होंने कहा कि हम मोदी जी के साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम महिलाओं को भी बराबरी का हक मिलना चाहिए। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed