फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lockdown Update: If there is increasing tension in lockdown then talk about it

लाॅकडाउन में घेर रहा है तनाव तो इन नंबरों पर चिकित्सकों से करें बात, अवसाद से मिलेगा निदान

Sun, 12 Apr 2020 12:04 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2020 12:04 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Update: If there is increasing tension in lockdown then talk about it
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
लॉकडाउन के कारण हर कोई आज घर पर बैठने को मजबूर है। ऐसे में मानसिक तनाव की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ऑनलाइन काउंसिलिंग की व्यवस्था की गई है। सुबह नौ बजे से शाम छह बजे के बीच छात्र-छात्राएं, कर्मचारी एवं अन्य लोग शिक्षकों से फोन पर बात कर सकते हैं।
विज्ञापन


पूरे विश्व में इस समय कोरोना वायरस का खौफ फैला हुआ है। ऐसे कठिन समय में हर कोई घर पर रहने को मजबूर हो गया है। इसके चलते लोगों को तमाम तरह की समस्याएं होने लगी हैं। छात्र-छात्राओं की पढ़ाई पर फर्क पड़ने के कारण वे भी अवसाद में आने की स्थिति में हैं। ऐसे में सीसीएसयू कैंपस के मनोविज्ञान विभाग द्वारा ये पहल की गई है।
विज्ञापन


यह सुविधा न केवल विश्वविद्यालय व उससे संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र -छात्राओं के लिए उपलब्ध है, बल्कि दूसरे लोग भी शिक्षकों के फोन नंबर पर बात करके अपनी समस्या का निराकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नंबरों पर करें बात
अल्पना अग्रवाल -
सुबह नौ बजे से 11 बजे दोपहर तक - 9897012120
स्नेहलता जसवाल - सुबह नौ बजे से 11 बजे दोपहर तक - 8146396208
भावना तुशीर - शाम तीन बजे से शाम पांच बजे तक - 9760951529
संजय कुमार - शाम चार बजे से शाम छह बजे तक - 8899333777
विशाखा चौधरी - शाम चार बजे से शाम छह बजे तक - 9568304395
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed