फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the girls are not able to feast then they are fed to the poor

अक्षरधाम कॉलोनी के लोगों ने किया भोजन वितरित

Fri, 03 Apr 2020 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
If the girls are not able to feast then they are fed to the poor
मोदीपुरम। रामनवमी पर लोग इस बार लॉकडाउन के कारण घरों पर कन्या पूजन नहीं कर पाए। ऐसे में लोगों ने गरीबों और जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर मां दुर्गा का पूजन किया।
विज्ञापन

अक्षमरधाम कॉलोनी के लोगों ने इस मौके पर भोजन के लगभग 600 पैकेट तैयार किए और जरूरतमंदों के घर जाकर उन्हें दिए। इस दौरान करण, राजकुमारी, आशा, सुनील शास्त्री, अनुराग भल्ला, विनोद, डॉ. आर एस सेंगर, अमित चौधरी, आनंद, मनीष, प्रवीण वर्मा आदि लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन

वहीं बीजेपी नेता अरविंद सैनी और रवि सैनी ने भी दुल्हैड़ा गांव की चित्तौड़गढ़ में रहने वाले करीब 250 लोगों को खाना उपलब्ध कराया। वहीं भाजपा महिला मोर्चा की शिप्रा रस्तोगी ने भी अपने साथियों के साथ मिलकर पल्लवपुरम क्षेत्र में गरीबों और मजदूरों के परिवार को मोदी टिफिन बांटे। इस दौरान एसओ पल्लवपुरम दिग्विजय नाथ, डॉ. जेवी चिकारा, गौरव मलिक, सुधीर रस्तोगी, रविंद्र शर्मा, वरुण गुप्ता का सहयोग रहा। उधर राजपूत महासभा इकाई पल्लवपुरम के पदाधिकारियों ने भी राशन वितरित किया। इस मौके पर ठा. सुभाष चौहान, सुरेंद्र, सुनील, सतेंद्र सिंह, रामनरेश, जितेंद्र सिंह, सोमवीर राघव, संजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे आ रहे लोग, ताकि कोई न रहे भूखा
मेरठ। भाजपा नेता एवं डॉ राजेश कुमार सिंह ने घर पर हलवा पूरी तैयार कर शहर में सड़कों के किनारे रहने वाले गरीब परिवारों को भोजन कराया। इनके अलावा गोला बढ़ निवासी भरत सिंह सैनी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर भोजन तैयार कराया और परतापुर हवाई पट्टी के निकट झुग्गी बस्ती में रहने वाले लोगों में बांटा। पार्षद संजय सैनी ने सहयोगी रवि कुमार को साथ लेकर गरीबों को आटा, दाल, चावल वितरित किया। उधर मौर्य ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष अनिल मौर्य के नेतृत्व में फाजलपुर की मलिन बस्तियों में आटा, दाल, चावल, तेल और नमक बांटा। फूल बाग कॉलोनी में अजय त्यागी राजेंद्र प्रजापति ने चंदा इकट्ठा कर भोजन बनवाया और पुलिस की सहायता से गरीबों तक पहुंचवाया। प्रतिभा पब्लिक केयर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन ने शहर में मलियाना, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड, रेहान गार्डन कॉलोनी, माधवपुरम और लिसाड़ी रोड पर 500 लोगों को खाना वितरित किया। इसके अलावा 300 लोगों के घरों में शान भी पहुंचाया। भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष वीनस शर्मा के नेतृत्व में दिव्यांग परिवार को राशन बांटा गया। इस परिवार के पास राशन कार्ड नहीं था। इस दौरान सचिन गुप्ता, आशीष पुंडीर, शुभम मलिक और विनीत मौजूद रहे। उधर सिविल लाइन, प्रभात नगर में रिक्शा चालकों, मजदूरों व अन्य गरीब परिवारों को 15 दिन का राशन रविंद्र तेवतिया, रश्मि तेवतिया, ध्रुव सिंह, सुकन्या सिंह, आशीष अग्रवाल, मुकेश बंसल और हेमंत सिंह ने उपलब्ध करावाया। वहीं समाजवादी पार्टी के नेता पं. हरि प्रकाश शर्मा ने भी मेरठ कैंट विधानसभा के दायमपुर और नंगलाताशी में जरूरतमंदों को राशन वितरित किया। इस दौरान ओम प्रकाश, नसीम सैफी, देवेन्द्र कश्यप मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed