{"_id":"61be4632a64ac610253e0bbc","slug":"if-the-dowry-was-not-received-the-groom-left-the-bride-city-news-mrt569702740","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज नहीं मिला तो दूल्हन को छोड़ गया दूल्हा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज नहीं मिला तो दूल्हन को छोड़ गया दूल्हा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दहेज नहीं मिला तो दूल्हन को छोड़ गया दूल्हा
मेरठ। लिसाड़ीगेट क्षेत्र में शनिवार को दहेज की मांग पूरी होने नहीं होने पर दूल्हा फरार हो गया और दुल्हन इंतजार करती रह गई। दूल्हे ने कॉल करके दुल्हन के परिजनों से दहेज में 10 लाख रुपये और स्विफ्ट कार की मांग कर दी। मामला पुलिस तक पहुंचा तो दूल्हे के परिजनों ने उसकी ओर से धमकी भरा पत्र थमा दिया। इसमें दूल्हे ने लिखा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो खुदकुशी कर लूंगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले में दो बहनों का निकाह दूसरे मोहल्ले में दो भाइयों से हुआ था। पुलिस के मुताबिक 14 दिसंबर को दोनों का निकाह हुआ था। शनिवार को अंजुम पैलेस मंडप में दुल्हन की विदाई का कार्यक्रम था। यहां दोनों बहनों की विदाई होनी थी। दोपहर तक बरात नहीं आई। शाम चार बजे बारात मंडप में पहुंची, लेकिन एक दूल्हा नहीं आया। तभी इस दूल्हे ने अपने ससुर को कॉल कर दहेज मांग मांगा। साथ ही धमकी दी कि अगर दहेज में नकदी और गाड़ी नहीं दी तो वह ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर लेगा। काफी जद्दोजहद के बाद एक लड़की की विदाई की गई।
दहेज मांगने पर दुल्हन पक्ष भी नाराज हो गया और उसने भी भेजने से इनकार कर दिया। शाम को दोनों परिवार के लोग अपने-अपने घर पहुंच गए। दहेज मांगने वाला युवक अब घर से गायब हो गया है। परिजनों ने उसको ढूंढा तो उसके कमरे में एक पत्र लिखकर गया है। जानकारी पर लिसाड़ीगेट पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया है कि पत्र में लिखा है कि कार और पांच लाख नहीं मिले तो मर जाऊंगा, ट्रेन के आगे कूद जाऊंगा और मैं मरने जा रहा हूं। मुझे मत तलाशना। अब पुलिस और परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए है।