फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If no solution is found within seven days, they will not make any further appeals.

Meerut News: सात दिन में नहीं मिला समाधान तो नहीं लगाएंगी कोई गुहार

Fri, 19 Jun 2026 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
If no solution is found within seven days, they will not make any further appeals.
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में सेटबैक छोड़ने के विरोध में महिलाओं का धरना जारी है। 10 अप्रैल से भीषण गर्मी में अपने घर बचाने के लिए वे लगातार प्रदर्शन कर रही हैं। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कई बार गुहार लगाने के बावजूद कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।
विज्ञापन

महिलाओं ने 21 जून से सात दिन तक सुंदरकांड का पाठ करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे किसी से कोई गुहार नहीं लगाएंगी। गोल मंदिर के पास भी महिलाएं भजन-कीर्तन कर घर बचाने की प्रार्थना कर रही हैं। अधिकारियों ने 815 संपत्तियों को नोटिस दिए हैं। इनमें अल्प और दुर्बल आय वर्ग के मकानों का सर्वे कर रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। सेक्टर-2 की महिलाओं ने बताया कि उन्होंने अपने छोटे व्यापार बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन

महिलाओं का कहना है कि सेटबैक छोड़ने से कई मकान गिर जाएंगे। ये मकान पिलर पर नहीं, महज चार इंच की दीवार पर बने हैं और करीब 40 साल पुराने हैं, जो तोड़फोड़ के लिए मजबूत नहीं हैं। कानपुर तकनीकी विश्वविद्यालय की टीम ने 15 जून को क्षेत्र का निरीक्षण किया था। आवास एवं विकास परिषद के अधीक्षण अभियंता राहुल यादव ने बताया कि टीम चरणबद्ध तरीके से सर्वे कर रही है, जो अभी जारी रहेगा। सेंट्रल मार्केट के तिरंगा चौक व्यापार संघ के अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने भी सुंदरकांड पाठ की जानकारी दी। महिलाओं ने 28 जून तक निर्णय न होने पर आगे कोई गुहार न लगाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed