फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If dowry demand was not complete, the woman had burnt her alive, case filed on Daraoga's family

दहेज की डिमांड पूरी न होने पर युवती को जलाया था जिंदा, दरोगा के परिवार पर केस दर्ज

Tue, 16 May 2017 12:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Tue, 16 May 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
If dowry demand was not complete, the woman had burnt her alive, case filed on Daraoga's family
मृतक महिला का फाइल फोटो

मेरठ के पल्लवपुरम में विगत 10 मई को विवाहिता की आग से झुलसकर हुई मौत के मामले में मृतका के पिता ने पति और ससुर समेत पांच आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। आरोपी ससुर बागपत में दरोगा पद पर तैनात है। विवेचना अधिकारी सीओ दौराला बीएस वीर कुमार के अनुसार सभी आरोपी घर से फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार जिला गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर के गांव दुरियाई निवासी धीर सिंह की बेटी पूजा की शादी पल्लवपुरम फेज-दो ओ पॉकेट निवासी दरोगा लाखन सिंह के पुत्र रोहित से 10 दिसंबर 2012 को शादी हुई थी। धीर सिंह ने पल्लवपुरम थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी का दहेज उत्पीड़न किया जा रहा था। दहेज की मांग पूरी न होने पर बीती 10 मई को ससुराल वालों ने पूजा पर केरोसिन उड़ेलकर आग लगा दी थी। 70 प्रतिशत से ज्यादा झुलसी पूजा ने दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया था। 

विज्ञापन

केस दर्ज होते ही फरार

If dowry demand was not complete, the woman had burnt her alive, case filed on Daraoga's family
दरोगा के परिवार पर केज दर्ज

एसओ पल्लवपुरम, बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति रोहित, ससुर लाखन सिंह, देवर रोबिन उर्फ कल्लू, सास सुमन, मौसी उमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दहेज हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। सीओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। 

पुलिस के अनुसार विवाहिता की मौत की जानकारी होने के बावजूद आरोपी ससुराल वाले पल्लवपुरम स्थित घर पर ही थे। लेकिन रविवार रात रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। यही नहीं आरोपी पूजा के एक साल के बेटे विवान को भी अकेला छोड़ गए, जिसे उसके नाना के सुपुर्द किया गया। वहीं, धीर सिंह ने सोमवार को सीओ और पुलिस अफसरों से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed