फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If Congress government comes, there will be caste census: Ajay

कांग्रेस सरकार आई तो जातीय जनगणना होगी : अजय

Fri, 29 Sep 2023 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
If Congress government comes, there will be caste census: Ajay
मेरठ। कांग्रेस की ओर से बृहस्पतिवार को मेरठ मंडल का जातिगत जनगणना कराओ आरक्षण बढ़ाओ पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन हापुड़ चुंगी पर हुआ। मुख्य अतिथि कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह यादव ने भाजपा को घेरा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आएगी तो जातीय जनगणना कराई जाएगी और पिछड़े, वंचित समाज को उसका हक दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 33 फीसदी महिला आरक्षण झुनझुना है, जो 2029 में भी लागू नहीं होगा। यह महिलाओं को रिझाने के लिए किया गया है। ओबीसी महिलाओं को कोटे से आरक्षण नहीं दिया गया। बसपा सुप्रीमो मायावती को लेकर उन्होंने कहा कि पता नहीं , वह किस डर में हैं। उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहिए।
विज्ञापन

एआईसीसी राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल ने कहा कि कांग्रेस हर वर्ग की पार्टी है। कांग्रेस हर मंडल में पिछड़ा वर्ग का सम्मेलन करा रही है, जिससे पिछड़े वंचित समाज में जागरूकता आएगी। यूपी कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि कांग्रेस पिछड़े वर्ग के साथ मजबूती से खड़ी है और जातीय जनगणना एवं पिछड़ों के वंचितों के हक के लिए राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के नेतृत्व में संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पूरे दमखम के साथ 2024 का चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। जिलाध्यक्ष अवनीश काजला, शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, यशपाल सिंह, हेमंत प्रधान, नौशाद, अभिमन्यु, जितेंद्र, सुशील आदि ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। आसपास के जनपदों से भी लोग जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed