{"_id":"5d66ec0b8ebc3e0132027b32","slug":"idole-of-lord-shani-broken-tension-meerut-news-mrt44045403","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटावली में शनि भगवान की मूर्ति खंडित की, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटावली में शनि भगवान की मूर्ति खंडित की, तनाव
विज्ञापन
बटावली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के बाहर खड़ी पुलिस।
- फोटो : BHESUMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बटावली में भगवान शनि की मूर्ति खंडित की, तनाव
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव बटावली के प्राथमिक स्कूल परिसर स्थित भगवान शनि की मूर्ति बुधवार शाम का अराजक तत्वों ने खंडित कर दी। इसके चलते गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। इसके मद्देनजर पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर शांत किया। वहीं, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया है।
क्षेत्र के गांव बटावली के बाहरी हिस्से में प्राथमिक विद्यालय है। इसके परिसर में भगवान शनि की मूर्ति है। इसे बुधवार देर शाम अराजक तत्वों ने खंडित कर दिया। इसकी जानकारी पाकर ग्रामीण एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहीं, गांव में तनाव उत्पन्न हो गया। इसके चलते कुछ ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। इस पर पुलिस गांव में पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने एक वर्ग के युवकों पर मूर्ति खंडित किए जाने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। इतना ही नहीं बृहस्पतिवार को नई मूर्ति लगवाए जाने का आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण शांत हुए। वहीं, ग्राम प्रधान बालेंद्र सिंह का कहना है कि यहां खेल रहे कुछ बच्चों ने एक वर्ग के युवकों को मूर्ति तोड़ते हुए देखा है। इसलिए उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। वहीं, उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को शांत करा दिया गया है। भगवान शनि की कल मूर्ति लगवा दी जाएगी।
उधर, थाना प्रभारी कुलवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद असामाजिक तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, गांव में तनाव के मद्देनजर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। जिससे असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके।