{"_id":"69a9f1d364a0ac9a4405f651","slug":"i-will-neither-leave-you-nor-follow-you-i-will-become-yours-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1124958-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साथ छोडूंगा न तेरे पीछे आऊंगा, तेरा बन जाऊंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साथ छोडूंगा न तेरे पीछे आऊंगा, तेरा बन जाऊंगा...
विज्ञापन
मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में लोगों को संबोधित करते विशिष्ट अतिथि प्रमो
- फोटो : samvad
दिल्ली रोड स्थित रिसॉर्ट में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन की ओर से पारिवारिक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में गायक मेहुल पंडित ने साथ छोडूंगा न तेरे पीछे आऊंगा, तेरा बन जाऊंगा...जैसे गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनके गीतों पर लोग बार-बार सीटियां बजाकर थिरकते रहे।
समारोह के दौरान भजनों की प्रस्तुति ने भी सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कई गीतों ने समारोह में होली का रंग भर दिया और सभी लोग सुरों के रंग में भीगे नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और नेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी काउंसिल के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल रहे। इस दौरान संगठन की ओर से सामाजिक कार्यक्रमों में भी उद्योग जगत के विस्तार की मांग की गई। महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने ज्वेलरी पार्क के विषय को भी उठाया। उन्होंने मेडा सहित अपनी टीम की ओर से संस्था की ओर से किए गए कार्यों के विषय में विस्तार से बताया।
विशिष्ट अतिथि प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि मेरठ सराफा बाजार देश में शीर्ष स्तर पर है। प्रतिस्पर्धा को देखते हुए उन्हें आधुनिक सुविधाएं मिलनी चाहिएं। इसके लिए हर सहयोग दिया जाएगा। समारोह में राकेश प्रकाश अग्रवाल, विवेक शेखर, रितेश जैन, पीयूष अग्रवाल, अमित अग्रवाल सहित अन्य मौजूद रहे।