फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband wife murdered in Meerut, fiercely stoned, police force deployed

मेरठ में पति-पत्नी की गोलियों से भूनकर हत्या, जमकर पथराव, पुलिसफोर्स तैनात

Tue, 07 Aug 2018 09:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 07 Aug 2018 09:46 PM IST
विज्ञापन
Husband wife murdered in Meerut, fiercely stoned, police force deployed
police

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में दिनदहाड़े एक दंपति की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पति-पत्नी की हत्या के बाद मेरठ-हापुड़ मार्ग पर गुस्साए लोगों ने शव रखकर जाम लगा दिया। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


भीड़ ने किया जमकर पथराव
खरखौदा थाना क्षेत्र के भदौली खासपुर संपर्क मार्ग पर दिनदहाड़े एक महिला और उनके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। महिला और उसके पति से लूटपाट भी की गई। उनके साथ एक तीसरी महिला को बदमाशों ने अलग हटा दिया,केवल दंपत्ति को ही गोली मारी। दोनों की मौके पर मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बुलन्दशहर हाईवे को जाम कर दिया और तोड़फोड़ कर आगजनी की कोशिश की।

विज्ञापन

खरखौदा के खड़खड़ी निवासी  वीर सिंह ( 50) अपनी पत्नी कैलाशी (46) के साथ हापुड़ अपनी रिश्तेदारी में जा रहा थे। दोनों के साथ उनके ही परिवार की एक विमला नाम की महिला भी थी। दंपति खासपुर रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से रोक लिया। वीर सिंह और कैलाशी ने बदमाशों का विरोध किया बदमाशों ने वीरसिंह को सीने पर और कैलाशी को पेट में गोली मार दी। कैलाशी के कुंडल व नगदी लूट कर फरार हो गए। 

पहुंची कई थानों की फोर्स
घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जिसके बाद खरखोदा इंस्पेक्टर ओर सीओ किठौर चक्रपाणी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूरे मामले की जानकारी ली। इस दौरान जैसे ही गांव में यह सूचना पहुंची तो खड़खड़ी के सैकड़ों ग्रामीण मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर पहुंच गए और खरखोदा थाने के सामने जाम लगा दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि हत्या करने वाले आरोपियों को पकड़ा जाए। ग्रामीणों ने दोनों शवों को एक कार के अंदर रखकर हाईवे को जाम कर दिया। कुछ देर तक कावड़ यात्रा भी प्रभावित रही। मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने स्थिति संभाली।
 ग्रामीणों ने आने जाने वाली बाइक और कारों में तोड़फोड़ कर आग लगाने का प्रयास किया। एसपी देहात राजेश कुमार कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही मौके पर विधायक सत्यवीर त्यागी भी पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को शांत कराया।  

पुलिस इस घटना को लूट के बाद हत्या मानकर नहीं चल रही है। पुलिस को अंदेशा है कि यह रंजिशन हत्या हुई है। क्योंकि यदि लूटपाट के बाद हत्या होती तो विमला नाम की महिला के साथ भी वह लूटपाट करते।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed