{"_id":"5cd3d7cfbdec2207814882f4","slug":"husband-wife-eat-poison-in-mutual-dispute-in-meerut","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जहरीला पदार्थ खाने से पत्नी की मौत, परिजनों ने शव थाने में रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जहरीला पदार्थ खाने से पत्नी की मौत, परिजनों ने शव थाने में रखकर किया हंगामा
Thu, 09 May 2019 01:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 09 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
मायके पक्ष ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे हस्तिनापुर में पति-पत्नी के आपसी विवाद में जहर खाने से पत्नी की मौत हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजन शव को लेकर थाने पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव राठौर कला निवासी 35 वर्षीय प्रदीप की बुधवार रात किसी बात पर पत्नी मोनिका से अनबन हो गई जिसके बाद मोनिका ने जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया। देर रात तबीयत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने पास में ही महिला को एक चिकित्सक को दिखाया, लेकिन इससे पहले ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
सूचना मिलने पर गुरुवार सुबह पत्नी के मायके पक्ष के लोगों ने गांव पहुंच कर हंगामा किया और शव लेकर थाने पहुंच गए। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/