यूपी: पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने खुद को भी गोली से उड़ाया, पुलिस मौके पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिनौली थाना क्षेत्र के धनोरा सिल्वर गांव निवासी मिशन सिंह (40) का अपनी पत्नी से अक्सर विवाद रहता था। गुरुवार सुबह को भी दोनों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई।
इस पर मिशन सिंह तमंचा लेकर आया और पत्नी पुष्पा को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सिरफिरे पति ने इसके बाद तमंचा खुद की कनपटी पर लगाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
घटना से इलाक में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों ने डायल 100 को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास पड़ा तमंचा बरामद कर पति पत्नी के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस के अनुसार पारिवारिक कलह के कारण हत्या व आत्महत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/