फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband ran by accident, made wife sit in police station

पति दुर्घटना कर भागा, पत्नी को थाने में बैठाया

Sat, 15 Aug 2020 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Husband ran by accident, made wife sit in police station
पति दुर्घटना कर भागा, पत्नी को थाने में बैठाया
विज्ञापन

मेरठ। शास्त्री नगर में पति दुर्घटना कर भाग गया और पुलिस ने पत्नी को थाने में बैठा लिया। इसे लेकर लोगों ने नौचंदी थाने में हंगामा किया। महिला का कहना है कि पति से उसका कोई लेना-देना नहीं है। इसके बावजूद पुलिस उसका उत्पीड़न कर रही है।

नौचंदी पुलिस का एक और कारनामा शुक्रवार को सामने आया। शास्त्री नगर निवासी दीपक और एक महिला अधिवक्ता की गाड़ी आपस में टकरा गई। दुर्घटना में अधिवक्ता की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। दीपक मौके से भाग गया। इसकी जानकारी मिलने पर नौचंदी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दीपक की पत्नी को पकड़ा और थाने ले आई। दिनभर दीपक की पत्नी को थाने में बैठा कर रखा गया। महिला ने बताया कि पति से उसका विवाद चल रहा है और अब उसका कोई लेना-देना नहीं है। सवाल उठता है कि आखिर दुर्घटना के मामले में महिला को पुलिस ने थाने में क्यों बैठाया। सीओ सिविल लाइन संजीव देशवाल का कहना है कि इस मामले में नौचंदी पुलिस से जानकारी ली जाएगी कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। इस मामले में थाने में कोई भी लिखित शिकायत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed