{"_id":"5d97009d8ebc3e93aa192d5a","slug":"husband-murder-his-wife-in-muzaffarnagar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनरी से पत्नी की गला घोंटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनरी से पत्नी की गला घोंटकर हत्या, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति फरार
Fri, 04 Oct 2019 01:49 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 04 Oct 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार देर रात एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। उसका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जनपद के खतौली क्षेत्र के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आजम खान ने की पत्नी सानिया उर्फ हिना की देर रात गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया कि पति पत्नी में किसी बात को लेकर कहा सुनी हुई थी जिसके बाद आजम खान ने सानिया का गला घोट दिया। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर विवाहिता के मायके वालों को सूचित किया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: यूपी: गाजियाबाद का सीए बैंकों में खपाता था लुटेरा गैंग के सरगना की काली कमाई
विज्ञापन
वहीं बेटी की मौत की खबर मिलते ही सानिया के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका के पिता ने पति आजम खान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।