फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband murder his wife and his eight months old Son in Kharkhauda, Meerut

कातिल पति: मेरठ के खरखौदा में आठ माह के बच्चे सहित पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 25 Feb 2020 11:58 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Feb 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
husband murder his wife and his eight months old Son in Kharkhauda, Meerut
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के खरखौदा में मंगलवार सुबह एक पति ने अपनी पत्नी और आठ माह के बेटे की निर्मम हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने महिला और बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हत्या को अंजाम देकर भाग रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सरूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलंतरी निवासी निशा उर्फ बिन्दू पुत्री तिलकराम की शादी जाहिदपुर में हुई थी। बताया गया कि डेढ़ साल पहले वह अपने जाहिदपुर अपने मामा के यहां रहती थी जहां सामने के मकान में रहने वाले मोनू पुत्र सूरज सिंह हुए प्रेम९प्रसंग के बाद दोनों ने परिवार की सहमति के बिना शादी कर ली। 
विज्ञापन


आठ माह पहले निशा ने एक बेटे को जन्म दिया था, मंगलवार सुबह पति ने पत्नी निशा और आठ माह के बेटे का गला दबाकर मार डाला। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके से भाग रहे आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
उधर, सूचना पर सीओ किठौर रामानंद कुशवाहा समेत पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सूचना के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed