फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband kills wife over dispute regarding a lost ring.

Meerut News: अंगूठी गुम होने के विवाद में पति ने पत्नी काे मार डाला

Tue, 14 Jul 2026 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Husband kills wife over dispute regarding a lost ring.
मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पति सुरेश ने गुस्से में अपनी पत्नी विमलेश की हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी के गले पर शीशे के टुकड़े से वार किया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले को छिपाते हुए अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी लेकिन विमलेश के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चिता से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी पति सुरेश को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि घर की अलमारी से एक अंगूठी गायब होने पर दोनों के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी सुरेश मजदूरी करता है और उसकी विमलेश से शादी को लगभग 30 वर्ष हो चुके थे। परिजनों ने बताया कि तीन दिन पूर्व घर की अलमारी से एक अंगूठी गायब हो गई थी जिसे लेकर दंपती के बीच लगातार विवाद चल रहा था। रविवार रात यह विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हुए विवाद के दौरान आरोपी सुरेश ने गुस्से में विमलेश को धक्का दिया जिससे वह ड्रेसिंग टेबल से जा टकराई और वहां लगा शीशा टूट गया। आरोप है कि सुरेश ने तुरंत टूटे हुए शीशे का टुकड़ा उठाया और विमलेश के गले पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें अस्पताल ले गए जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई को हुआ शक, तब खुला राज
घटना के बाद परिजन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए थे। इसी बीच विमलेश के भाई विनोद को संदेह हुआ जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टीपीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चिता पर से शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


सीओ सौम्या अस्थाना ने बताया कि आरोपी सुरेश से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। यह घरेलू विवाद में हत्या का मामला है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed