फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband given triple talaq to his pregnant woman in Baghpat, lover deny to marry

यूपी: गर्भवती महिला को पति ने दिया तीन तलाक, प्रेमी ने भी शादी से किया इनकार

Wed, 26 Jun 2019 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 Jun 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
husband given triple talaq to his pregnant woman in Baghpat, lover deny to marry
ट्रिपल तलाक - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बागपत में प्रेमी द्वारा महिला को शादी का झांसा देकर कई माह तक यौन शोषण करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। उक्त महिला को उसके पति ने भी तीन तलाक दे दिया।
विज्ञापन


दूसरी तरफ प्रेमी ने भी शादी करने से इंकार कर दिया। वर्तमान में महिला छह माह की गर्भवती है। वहीं आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


गौतमबुद्ध नगर जनपद के एक गांव निवासी महिला की शादी आठ साल पहले बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई। आरोप है कि शादी के बाद उसे कोई बच्चा नहीं हुआ। इस कारण पति उसका उत्पीड़न करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ माह पहले महिला की एक पड़ोसी युवक से जान-पहचान हो गई। आरोप है कि युवक कई माह तक शादी का झांसा देकर उसका यौन शोषण करता रहा और पति से तलाक लेने का दबाव बनाया।

24 जून को महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो प्रेमी ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। महिला ने मामले में पुलिस से मदद की गुहार लगाई है।

महिला कई बार अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है, लेकिन कोई भी उसकी मदद नहीं कर रहा है। उसने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाकर सुरक्षा दिलाने की मांग की।

उसने कहा आरोपी उसे मारने की धमकी दे रहे हैं। कभी भी उसका हत्या कर सकते हैं। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पीड़ित को उचित कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed