फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband gave triple talaq to his wife in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: दहेज के लिए शौहर ने तीन तलाक देकर पत्नी को चलती कार से सड़क पर फेंका, रिपोर्ट दर्ज

Wed, 28 Aug 2019 05:58 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 28 Aug 2019 05:58 PM IST
विज्ञापन
husband gave triple talaq to his wife in Muzaffarnagar
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
यूपी के मुजफ्फरनगर निवासी विवाहिता ने अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व कार न मिलने पर शौहर द्वारा तीन तलाक देकर मेरठ रोड पर कार से फेंककर भाग जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सहारनपुर: छह बच्चों की मां को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के इन्कम टैक्स कॉलोनी निवासी शमा परवीन ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह 22 अक्तूबर 2014 को शाहजहांपुर जनपद के बिजलीपुरी प्लास्टिक फैक्टरी निवासी तारिक खान से हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही शौहर तारिक खां, देवर अदनान व अल्तमश और ममिया ससुर मोहम्मद आरिफ द्वारा अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये नकद व कार की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। 

पीड़िता का कहना है कि कुछ दिन पूर्व आरोपियों ने पहले तो उसके साथ मारपीट करते हुए गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया और फिर उसे कार में बैठाकर मुजफ्फरनगर लेकर आए। मेरठ रोड पर एक डिग्री कॉलेज के बाहर चलती कार से नीचे फेंक दिया। इसके बाद शौहर ने उसे तीन तलाक देते हुए जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गए। 

पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शौहर समेत दोनों देवर व ममिया ससुर के खिलाफ मुस्लिम महिला निकाह संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed