फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband becomes MLA... Wives put a lot of power

पति बन जाएं विधायक... पत्नियों ने खूब झोंकी ताकत

Wed, 09 Feb 2022 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Husband becomes MLA... Wives put a lot of power
पति बन जाएं विधायक... पत्नियों ने खूब झोंकी ताकत
विज्ञापन

मेरठ। ठंड के बावजूद जिले में सियासी गर्मी बढ़ी हुई है। चुनावी दंगल में उतरे प्रत्याशियों की पत्नियों ने भी खूब प्रचार किया। मंगलवार शाम छह बजे तक उन्होंने भी रात दिन एक किया हुआ था। घर-घर जाकर वोट मांगना हो या सभाएं करना या फिर रोड शो निकलाना, सब में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनके अलावा परिवार के अन्य सदस्य भी क्षेत्र में जनसंपर्क करते नजर आए।
समाजवादी पार्टी के शहर विधानसभा से प्रत्याशी रफीक अंसारी की पत्नी खुर्शीदा ने घर-घर जाकर वोट मांगे। सुबह घर के काम निपटाती थीं और दोपहर को महिलाओं की टीम के साथ प्रचार के लिए निकल जाती थीं। सरधना सीट से अतुल प्रधान की पत्नी सीमा प्रधान पूरे दमखम से प्रचार में जुटी रहीं। वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और सपा राष्ट्रीय महिला विंग की सचिव भी हैं। हस्तिनापुर सीट से प्रत्याशी योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा ने भी जी जान से मेहनत की। वह मौजूदा मेयर भी हैं।
विज्ञापन

वहीं, भाजपा के कैंट सीट से प्रत्याशी अमित अग्रवाल की पत्नी मधु गुप्ता, दक्षिण से प्रत्याशी सोमेंद्र तोमर की पत्नी अंजली तोमर, शहर सीट प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा की पत्नी रूपा शर्मा, सिवालखास प्रत्याशी मंदिर पाल सिंह की पत्नी सिंपल सिंह और सरधना प्रत्याशी संगीत सोम की पत्नी प्रीति सोम ने अपने-अपने क्षेत्र में खूब प्रचार किया। पति के लिए जमकर वोट मांगे। इनके अलावा बसपा के कैंट प्रत्याशी अमित शर्मा की पत्नी नूपुर शर्मा, कांग्रेस के शहर सीट से प्रत्याशी रंजन शर्मा की पत्नी सारिका शर्मा और कैंट से कांग्रेस प्रत्याशी अवनीश काजला की पत्नी मन्नत काजला ने भी प्रचार किया। बसपा से सरधना प्रत्याशी संजीव धामा की पत्नी रिंकी धामा ने भी जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतियों ने भी किया प्रचार
जहां से पत्नी प्रत्याशी हैं, वहां उनके पतियों ने भी खूब प्रचार किया। कांग्रेस से किठौर प्रत्याशी बबीता गुर्जर के पति सोनवीर सिंह ने प्रचार किया तो कैंट से सपा-रालोद की गठबंधन प्रत्याशी मनीषा अहलावत के पति अजय जैन भी डोर-टू-डोर मतदाताओं पास पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed