फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband Beaten his wife on the Day of Eid ul Fitr in Saharanpur

सहारनपुर: ईद के दिन पति ने पत्नी से की मारपीट, बचाव में आई मां और भाईयों को किया घायल

Mon, 25 May 2020 03:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 25 May 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
husband Beaten his wife on the Day of Eid ul Fitr in Saharanpur
Eid ul Fitr 2020 - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ईद के दिन एक पति ने अपने परिजनों के साथ मायके में रही पत्नी की पिटाई कर डाली। इतना ही नहीं बचाव में आई उसकी मां और भाईयों को भी नहीं बख्शा। घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नगर के मुहल्ला गुलाम ओलिया निवासी 22 वर्षीय गुलाबसा ईद के दिन घायल अवस्था में कोतवाली पहुंची। जहां उसने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पूर्व मुहल्ले में ही एक युवक से हुई थी। उसके एक छोटा बच्चा है।
विज्ञापन


पांच दिन पूर्व उसने अपने पति से ईद के लिए खर्च की मांग की, तो उसने मारपीट कर उसे बच्चे सहित घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई।

आरोप है कि ईद के दिन सोमवार की सुबह उसका पति अपने परिजनों के साथ उसके घर पहुंचा और पत्नी के साथ मारपीट कर डाली। बचाव में आई उसकी मां फिरदौस, उसके भाई मुर्तजा, आस मोहम्मद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उपचार कराया। कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह का कहना है कि पति-पत्नी का आपस का झगड़ा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed