फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband and wife died due to electric current in Bijnor

दंपती की दर्दनाक मौत: पशुओं को चारा डालते वक्त पत्नी को लगा करंट, बचाने में पति की भी गई जान

Sat, 25 Jul 2020 08:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Jul 2020 08:04 PM IST
सार

  • - पशुओं को चारा डालने के लिए जाते समय पत्नी को लगा करंट
  • - बिजली से कुट्टी मशीन की थी फिटिंग, तार छू जाने से हुआ हादसा 
  • - पत्नी को बचाने के प्रयास में पति की भी जान गई

विज्ञापन
husband and wife died due to electric current in Bijnor
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में किरतपुर थानाक्षेत्र में करंट लगने से दंपती की मौत हो गई। दंपती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


ग्राम गाजीपुर निवासी अरुण (50) और उनकी पत्नी बबीता (48) शुक्रवार सुबह पशुओं को चारा डालने के लिए उठे। बबीता टोकरे में चारा लेकर आ रही थी, तभी अचानक कुट्टी मशीन के तार से उसका शरीर छू गया और करंट लगने से वह गिर पड़ी।
विज्ञापन


बबीता को गिरा देखकर अरुण ने जैसे ही उसे उठाने का प्रयास किया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती की मौत का पता तब चला जब अरुण का पुत्र तुषार मोटर बंद करने के लिए उठा। उसने अपने माता-पिता को बेसुध पड़ा देखा तो शोर मचा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तुषार का शोर सुनकर परिजन उस स्थान पर पहुंचे तथा बिजली के तार काटकर दोनों को लेकर निजी चिकित्सक के पास गए। चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दंपती की मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

अरुण ने अपनी बड़ी बेटी चारु का एक माह पूर्व ही विवाह किया था। अरुण और बबीता अपने पीछे एक पुत्री मितुल तथा पुत्र तुषार को छोड़ गए हैं। घटना की सूचना पर किरतपुर के थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण तथा क्षेत्रवासी मौके पर पहुंचे। हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष संजीव मलिक, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष मनोज बालियान, शिव कुमार कश्यप, शिवपाल सिंह, गोपाल सिंह सहित काफी लोग ग्राम गाजीपुर पहुंचे तथा परिजनों को सांत्वना दी। 

सालभर पहले भी गांव में करंट से गई थी दंपती की जान
ग्राम गाजीपुर में करंट से हुई दंपती की मौत ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है। एक वर्ष पूर्व भी गांव में बिल्कुल ऐसा ही हादसा हो चुका है। 22 जुलाई 2019 को ग्राम गाजीपुर के जयपाल सिंह और उसकी पत्नी बाला देवी की भी करंट लगने से मौत हो गई थी। आज पुन: बिल्कुल ऐसी ही घटना की पुनरावृत्ति से गांव वाले आहत हैं। मौके पर पहुंचे हर ग्रामीण की आंख नम थी। परिजनों का रुदन देख कर हर कोई दुखी नजर से आया।
  
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed