{"_id":"60d0a2e08ebc3e2c5423f284","slug":"husband-accused-of-stealing-property-by-performing-last-rites-secretly-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगा इंसाफ : मायके गई थी पत्नी, ससुराल में बीमारी से हुई पति की मौत, जेठ ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगा इंसाफ : मायके गई थी पत्नी, ससुराल में बीमारी से हुई पति की मौत, जेठ ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार
Mon, 21 Jun 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 21 Jun 2021 08:02 PM IST
सार
आरोप है कि उन्होंने पति की मृत्यु के बाद बड़ौत में उसके मकान से एक ट्रैक्टर, एक लाइसेंसी पिस्टल, स्प्लेंडर बाइक व अन्य कीमती सामान पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बागपत के फैजपुर निनाना गांव की महिला ने अपने जेठ पर उसके पति का बिना सूचना दिए अंमित संस्कार करने व उसकी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की माग की है।
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची निनाना की महिला कुलदीप देवी ने बताया कि 2003 मे उसकी शादी फैजपुर निनाना गांव के जितेंद्र के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ से रिटायर्ड था और वह पिछले चारपांच साल से अपने पति के साथ बड़ौत में रह रही थी।
आरोप है कि वह 28 मई को अपने मायके पुट्ठी धनौरा जाने के बाद उसके पति की तबीयत खराब हो गई। उसके जेठ ने उसे बिना बताए पति को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 31 मई उसकी मौत हो गई। जेठ ने उसे बिना बताए उसके पति का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
31 मई की रात्रि को पति की मृत्यु की सूचना पर वह अपने भाई के साथ निनाना पहुंची तो उसके जेठ, जेठ के लड़के, नंदोई व भड़ल के एक युवक ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। आरोप है कि उन्होंने पति की मृत्यु के बाद बड़ौत में उसके मकान से एक ट्रैक्टर, एक लाइसेंसी पिस्टल, स्प्लेंडर बाइक व अन्य कीमती सामान पर कब्जा कर लिया।
उसने बड़ौत कोतवाली पर उनके खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि अब बड़ौत पुलिस से साठगांठ कर उसके ऊपर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। फैसला न करने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।