फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband accused of stealing property by performing last rites secretly in Baghpat

मांगा इंसाफ : मायके गई थी पत्नी, ससुराल में बीमारी से हुई पति की मौत, जेठ ने गुपचुप किया अंतिम संस्कार

Mon, 21 Jun 2021 08:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 21 Jun 2021 08:02 PM IST
सार

आरोप है कि उन्होंने पति की मृत्यु के बाद बड़ौत में उसके मकान से एक ट्रैक्टर, एक लाइसेंसी पिस्टल, स्प्लेंडर बाइक व अन्य कीमती सामान पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
Husband accused of stealing property by performing last rites secretly in Baghpat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के फैजपुर निनाना गांव की महिला ने अपने जेठ पर उसके पति का बिना सूचना दिए अंमित संस्कार करने व उसकी संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। उसने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की माग की है।
विज्ञापन

 
सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंची निनाना की महिला कुलदीप देवी ने बताया कि 2003 मे उसकी शादी फैजपुर निनाना गांव के जितेंद्र के साथ हुई थी। उसका पति बीएसएफ से रिटायर्ड था और वह पिछले चारपांच साल से अपने पति के साथ बड़ौत में रह रही थी।
विज्ञापन


आरोप है कि वह 28 मई को अपने मायके पुट्ठी धनौरा जाने के बाद उसके पति की तबीयत खराब हो गई। उसके जेठ ने उसे बिना बताए पति को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान 31 मई उसकी मौत हो गई। जेठ ने उसे बिना बताए उसके पति का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


31 मई की रात्रि को पति की मृत्यु की सूचना पर वह अपने भाई के साथ निनाना पहुंची तो उसके जेठ, जेठ के लड़के, नंदोई व भड़ल के एक युवक ने उसे घर में घुसने नहीं दिया। आरोप है कि उन्होंने पति की मृत्यु के बाद बड़ौत में उसके मकान से एक ट्रैक्टर, एक लाइसेंसी पिस्टल, स्प्लेंडर बाइक व अन्य कीमती सामान पर कब्जा कर लिया।


उसने बड़ौत कोतवाली पर उनके खिलाफ शिकायत की थी। आरोप है कि अब बड़ौत पुलिस से साठगांठ कर उसके ऊपर फैसले का दबाव बनाया जा रहा है। फैसला न करने पर उसे व उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed