फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband accused of hostage and assault

पति पर लगाया बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप

Wed, 09 Sep 2020 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
husband accused of hostage and assault
दौराला (मेरठ)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि दूसरी महिला से अवैध संबंधों के चलते पति आए दिन बच्चों व उसके साथ मारपीट करता है। विरोध करने पर पति ने उसे बंधक बना लिया और मारपीट करने लगा। पीड़िता ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गाजियाबाद निवासी एक महिला की शादी आठ वर्ष पहले सरसवा गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। बताया गया है कि महिला के दो बेटियां है। पति के दूसरी महिला से अवैध संबंध होने की जब महिला को जानकारी मिली तो उसने इसका विरोध किया, जिस पर पति ने उसके व बच्चों के साथ जमकर मारपीट की। पति ने धमकी देकर महिला को बंधक बना लिया और बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को महिला ने किसी तरह मामले की जानकारी पीआरवी को दी। मौके पर पहुंची पीआरवी ने महिला को बंधनमुक्त कराया और महिला व बच्चों को लेकर थाने पहुंची। पीड़िता ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। महिला ने सुरक्षा की गुहार लगाई है। महिला बच्चों को लेकर मायके चली गई। थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed