फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hundreds of rounds fired in land dispute, one killed

जमीन के विवाद में सैकड़ों राउंड फायरिंग, एक की मौत,

Thu, 01 Jul 2021 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of rounds fired in land dispute, one killed
जमीन के विवाद में सैकड़ों राउंड फायरिंग, एक की मौत,
विज्ञापन

फलावदा (मेरठ)। थाना क्षेत्र गांव कुंडा में जमीन के विवाद में एक पक्ष द्वारा सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई, जिसमें एक की मौत हो गई और 10 लोग घायल हो गए।
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर एसएसपी और एसपी देहात भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। घटना के संबंध में 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमपाल और महताब के बीच जमीन का विवाद चल रहा। मंगलवार मध्य रात्रि में कब्जे को लेकर दोनों पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। इस दौरान एक पक्ष से सैकड़ों राउंड फायरिंग की गई, जिसमें सोमपाल, मोहित, नरेश, सुंदर, अंकुश, लवकुश व हरीश तथा सूबे घायल हो गए। उपचार के दौरान सोमपाल की मौत हो गई। सूचना पर एसएसपी दिवाकर चौधरी, एसपी देहात केशव कुमार फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। बताया गया है कि पांच माह पूर्व कुंडा निवासी महताब ने अपने रिश्तेदार अनिल पुत्र शीशपाल निवासी खतौली के साथ 14 बीघा जमीन खरीदी थी। वहीं सोमपाल पक्ष इसी जमीन पर अपना दावा कर रहा है। मृतक सोमपाल के भाई यशपाल ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा हैै कि उक्त भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। मामले में महताब, विकास, हरेंद्र, नरेंद्र, अंकुर, विकास, अरुण, कृष्ण पाल, जितेंद्र, योगेंद्र, अभिषेक, लक्ष्य निवासी ग्राम कुंडा तथा अनिल पुत्र शीशपाल निवासी खतौली को नामजद किया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल सभी आरोपी फरार है। पुलिस ने एक महिला को हिरासत में लिया है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर थाना अध्यक्ष को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया पुलिस को मौके से काफी मात्रा में खोखे बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed