फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hundreds of hunger have been lost due to public service

जनसेवा की राह चलकर मिटाई सैकड़ों की भूख

Sun, 05 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of hunger have been lost due to public service
जनसेवा की राह चलकर मिटाई सैकड़ों की भूख
विज्ञापन

मेरठ। शहर के सामाजिक संगठनों ने जनसेवा को सर्वापरि मानते हुए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ शहर के गरीब बेसहारा लोगों को भोजन वितरित किया। शहर में कोई भी व्यक्ति भूखा न सोए इसे लक्ष्य बनाकर संगठन शहर की मलिन बस्ती, झुग्गी झोपड़ी और विभिन्न मोहल्लों में रह रहे लोगों तक भोजन पहुंचा रहे हैं। शहर में छावनी रामलीला कमेटी, जन कल्याण वेलफेयर सोसायटी और कोरोना योद्धा सेवा समिति के वालंटियर पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ गरीबों तक भोजन और राशन पहुंचा रहे हैं।

छावनी रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने शनिवार को मेडिकल क्षेत्र में खाद्य सामग्री का वितरण किया। बहुत से परिवार ऐसे थे जिनके घर का राशन हफ्ते भर पूर्व खत्म हो गया था। महामंत्री गणेश अग्रवाल ने बताया कि ये लोग आसपास के लोगों से मांगकर अपना काम चला रहे थे। समिति द्वारा आनंद अस्पताल के सामने, जागृति विहार सेक्टर पांच, सेक्टर 3 और सेक्टर में खाद्य पदार्थों का वितरण किया। समिति अध्यक्ष पवन गर्ग ने बताया कि मेडिकल क्षेत्र के बाद जेलचुंगी पर खाद्य पदार्थ का वितरण किया गया। इसमें हर व्यक्ति को दाल, तेल, आटा और आलू आदि खाद्य सामग्री दी गई। इस दौरान विजय गोयल विज्जी, मोहन लाल गर्ग, सुरेंद्र सिंधु आदि लोग मौजूद रहे। उधर, जनकल्याण वेलफेयर सोसायटी की टीम ने नई बस्ती में खाद्य सामग्री का वितरण शुरू किया। समाजसेवी दुष्यंत रोहटा ने बताया कि कई स्थानों पर अभी तक भोजन नहीं भिजवा पा रहे हैं। टीम उनकी लिस्ट तैयार कर रही है। उन्होंने बताया कि डिमांड को देखते हुए फ्री भोजन वितरण के लिए अब क्षेत्र में रविवार से दो रथ चलाए जाएंगे। समिति सदस्यों ने इस दौरान शपथ ली कि क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को भूखा नहीं सोने दिया जाएगा। टीम ने आनंद विहार, बागपत रोड, डुंगरावली आदि स्थानों पर राहत सामग्री वितरित की गई। इस दौरान जयराज सिंह, प्रदीप ढाका, अरुण मलिक, गुलशन, दिग्विजय सिंह, बंटी, देवेश तोमर, राजकुमार सिद्धार्थ, संजू धीमान, बीरसिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed