फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   humidity and heat rid sweat

उमस एवं गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
humidity and heat rid sweat
मोदीपुरम। हल्की बूंदाबांदी के बाद से बढ़ी उमस एवं तापमान ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं, किसान भी अच्छी बारिश नहीं होने से परेशान हैं। सोमवार सुबह से चटख धूप निकली और दिनभर भीषण गर्मी रही। दोपहर एवं शाम के समय आसमान में बादल छाए परंतु विश्वविद्यालय एवं जागृति विहार क्षेत्र में ही हल्की बूंदाबांदी हुई। शहर एवं जनपद के अन्य क्षेत्रों के लोग इससे भी वंचित रहे।
विज्ञापन

सितंबर के प्रारंभ से ही बारिश रूठी हुई है। अन्य जगह के मुकाबले मेरठ समेत एनसीआर में बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई। सितंबर में अच्छी बारिश की मौसम वैज्ञानिक एवं किसान आस लगाए थे। पहले सप्ताह में ही तापमान ने उछाल लिया और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ा। दो दिन पहले हल्की बूंदाबांदी होने से अच्छी बारिश की उम्मीद जगी थी, लेकिन बारिश के बाद बढ़ी उमस व तापमान ने लोगों को बेहाल कर दिया। सोमवार को भी चटख धूप ने लोगों को गर्मी से रुलाए रखा। हालांकि दोपहर एवं शाम के समय आसमान में बादल छाने से बारिश की उम्मीद जगी परंतु उनके छंट जाने से मायूसी हाथ लगी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 79 व न्यूनतम तापमान 63 प्रतिशत दर्ज की गई। हवा की रफ्तार थमी रही। वहीं, मेरठ का औसत एक्यूआई 60 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
अच्छी बारिश नहीं होने से उमस व तापमान में वृद्धि हो रही है। इससे किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल बारिश के संकेत नहीं हैं।-डॉ. एन सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed