फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humid weather prevails, possibility of light drizzle

सुबह को बूंदाबांदी, दोपहर बाद बदला मौसम

Sat, 15 Aug 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Humid weather prevails, possibility of light drizzle
मोदीपुरम। सुबह में बूंदाबांदी और दोपहर तक बादल छाए रहने के बाद शाम को मौसम फिर बदल गया। इसने उमस की मौजूदगी का अहसास कराया। हालांकि मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही बना रहेगा। कुछ स्थानों पर हल्की बूदांबांदी की संभावना है।
विज्ञापन

सावन के बाद भादों में भी मौसम के तेवर तल्ख हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच दो दिन हुई बारिश से पश्चिम यूपी के लोगों को काफी राहत मिली है। बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया और तापमान भी गिरता चला गया। बृहस्पतिवार रात में हल्की बारिश हुई और शुक्रवार सुबह भी बूंदाबांदी से मौसम बदला हुआ था। दोपहर तक आसमान पर बादल छाए हुए थे। हालांकि धीरे-धीरे मौसम बदलता गया और शाम तक आसमान से बादल छंटने के बाद हल्की धूप खिली। इसने शाम के समय उमस का अहसास कराया। अभी उमस और गर्मी का दौर बना रहेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 29.8 व न्यूनतम 26.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 93 व न्यूनतम 85 प्रतिशत दर्ज की गई। बारिश 2.2 मिमी रिकार्ड की गई। आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि दो दिन तक मेरठ समेत आसपास में अच्छी बारिश हुई है। जिससे मौसम बदला है और गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। अभी दो दिन मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कुछ स्थानों बारिश होने की संभावना है, हालांकि उमस का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

शुद्ध है मेरठ की हवा
मोदीपुरम। बारिश के चलते मेरठ की हवा शुद्ध बनी हुई है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स ़100 के आसपास चल रहा है। दो दिन पहले यह 30 के आसपास आ गया था। अभी यह अच्छी श्रेणी में दर्ज है। सामान्य दिनों में यह 300 से ऊपर रहता था, लेकिन पिछले चार महीने से मेरठ की स्थिति बहुत अच्छी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed