{"_id":"604bd1148ebc3ed913222648","slug":"human-skeleton-sample-sent-for-dna-test-laward-news-mrt5296710172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव कंकाल का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव कंकाल का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानव कंकाल का सैंपल डीएनए जांच के लिए भेजा
लावड़। भगवानपुर गांव में तीन दिन पहले बिटौड़े में मिले मानव कंकाल के मामले में शुक्रवार को सैंपल डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
नौ मार्च को भगवानपुर गांव स्थित एक बिटौड़े में मानव कंकाल मिला था। किसी की हत्या करने के बाद पहचान छुपाने के लिए शव को बिटौड़े में जलाया गया था। दूसरे दिन पुलिस को जांच के दौरान राख से पाजेब मिली थी। इसके आधार पर पुलिस मानव कंकाल महिला का मानकर चल रही है। शुक्रवार को कंकाल का सैंपल डीएनए जांच के लिए गाजियाबाद के निवाड़ी स्थित लैब में भेजा गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ के साथ आसपास के थानों में आठ व नौ मार्च को दर्ज हुई गुमशुदा लोगों की रिपोर्ट की सूची मांगी थी। इसके बाद भी शनाख्त नहीं हो सकी। चौकी प्रभारी प्रवीण चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।