फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hum shapat lete hai polythin ka istmaal nahi karege

हम शपथ लेते हैं पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे   

Tue, 10 Jul 2018 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 10 Jul 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
hum shapat lete hai polythin ka istmaal nahi karege
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हम शपथ लेते हैं कि अब कभी प्रतिबंधित पॉलिथीन अभियान का इस्तेमाल नहीं करेंगे। पॉलिथीन से पर्यावरण दूषित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से पूरे प्रदेश को पॉलिथीन मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। हमारी सरकार पॉलिथीन मुक्त प्रदेश बनाकर पर्यावरण को स्वच्छ करने का काम कर रही है। इस अभियान में शहर ही नहीं बल्कि देहात के प्रत्येक नागरिक को एकजुट होकर आगे आना चाहिए। यह संदेश सोमवार को कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने अपने कैंप कार्यालय पर अमर उजाला के पॉलिथीन मुक्त अभियान में शामिल होकर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रत्येक सदस्य की जिम्मेदारी है कि वह जनता के बीच पहुंचकर पॉलिथीन से होने वाले नुकसान और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संदेश को पहुंचाएं। संयुक्त व्यापार संघ के उपाध्यक्ष नीरज मित्तल ने कहा कि हम सभी व्यापारियों को पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े, जूट और कागज के थैलों के इस्तेमाल के लिए प्रेरित करेंगे। प्रत्येक व्यक्ति को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी होनी चाहिए। पॉलिथीन के कारण नाले चोक हैं। पार्षद सुनीता प्रजापति, गणेश अग्रवाल, अमित शर्मा, नितिन बालाजी, अंकुर गुप्ता, पंकज चौधरी, प्रमोद गोयल, सुनील कुमार, ऋषिपाल सिंह, ललित गुप्ता, प्रदीप कौशिक आदि रहे। सभी ने पॉलिथीन के बहिष्कार करने और अन्य लोगों को बहिष्कार करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।   
विज्ञापन


जल्द की जाएगी छापेमारी
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाने के लिए नगर स्वास्थ्य अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं। शीघ्र ही टीमें गठित कर पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं के संस्थानों पर छापेमारी की जाएगी। भारी जुर्माना भी लगाया जाएगा।  -मनोज कुमार चौहान, नगरायुक्त 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed