{"_id":"5ef3bb538ebc3e42ad3684a0","slug":"huge-fire-in-handloom-factory-city-news-mrt4880431112","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंडलूम फैक्टरी में लगी भीषण आग
परतापुर। परतापुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात आवासीय कॉलोनी में स्थित एक हैंडलूम फैक्टरी में भीषण आग लग गई। घटना के चलते क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़ियों ने फैक्टरी की दीवार तोड़कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारी पूरे प्रकरण की जांच में जुटे हैं।
अग्निशमन विभाग के अधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि देर रात अछरौंडा स्थित हैंडलूम फैक्टरी जय गुरुदेव प्रिंटर्स के गोदाम में अचानक आग लग गई। जिसके बाद क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की लगभग आधा दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंची। मगर आवासीय इलाके में स्थित इस फैक्टरी तक पहुंचने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटनास्थल पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मचारी बड़ी मुश्किल से फैक्टरी की दीवार तोड़कर भीतर दाखिल हुए। लगभग चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दहशत के चलते क्षेत्रवासी अपने घरों से बाहर निकल आए।
दमकल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, फैक्टरी में वेंटिलेशन ना होने के कारण दमकलकर्मियों को आग बुझाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। यह फैक्ट्री इंदिरापुरम निवासी प्रमोद गुप्ता की बताई जा रही है। आग लगने का कारण प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है। दमकल विभाग के अधिकारी जांच में जुटे हैं।