फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   house will be identified in the name of the daughter in Saharanpur UP

सराहनीय : यूपी के इस जिले में बेटी के नाम से होगी घर की पहचान, मार्शल आर्ट में किया जाएगा माहिर

Fri, 13 Aug 2021 04:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 13 Aug 2021 04:02 PM IST
सार

बेटियों के नाम से शासन द्वारा नेम प्लेट बनवाकर उनके परिवारों को घर के बाहर लगाने के लिए दी जाएगी। घर की पहचान बेटी के नाम से होगी। इस कार्य को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
house will be identified in the name of the daughter in Saharanpur UP
घरों के बाहर लगी बेटियों की नेम प्लेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बेटियों का हौसला बढ़ाने और बेटों की तरह उन्हें सम्मान दिलाने के उद्देश्य से जिले में घरों पर बेटियों के नाम से नेम प्लेट लगाई जाएंगी। इसको लेकर फिर अभियान चलेगा और जिन घरों में बेटियां हैं, उनके परिवारों को सरकार की ओर से कन्या नाम की नेम प्लेट दी जाएगी। 
विज्ञापन


मिशन शक्ति के तहत बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, उनको पढ़ाने और विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने की कवायद चल रही है। इसे लेकर विकास खंड स्तर पर विशेष कैंप भी लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


अब मिशन शक्ति का तीसरा चरण हुआ है, इसके तहत प्रोबेशन विभाग जनपद की 884 ग्राम पंचायतों और नगर निगम क्षेत्र में सर्वे कराएगा, जिन परिवारों में बेटियां हैं, उनका पूरा ब्योरा दर्ज किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बेटियों के नाम से शासन द्वारा नेम प्लेट बनवाकर उनके परिवारों को घर के बाहर लगाने के लिए दी जाएगी। घर की पहचान बेटी के नाम से होगी। इस कार्य को दो माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। 
 

मार्शल आर्ट में किया जाएगा माहिर
प्रोबेशन विभाग की से ओर जनपद की सभी ग्राम पंचायतों, विकास खंड स्तर और शहरी क्षेत्र में विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें मार्शल आर्ट ट्रेनर ग्रामीण बालिकाओं, महिलाओं और युवतियों को मार्शल आर्ट में माहिर करेंगे। 

पहले भी लगाई थी नेम प्लेट
बीते वर्ष भी कुछ जगहों पर बेटियों के नाम से नेम प्लेट लगाई गई थी, कुछ दिन बाद ही यह अभियान बंद हो गया था। विभाग के मुताबिक लॉकडाउन और कोरोना संक्रमण के चलते परेशानी आई थी।

बेटियों के नाम से जनपद में घरों पर नेम प्लेट लगाई जाएंगी। इसको लेकर सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन पर काम शुरू किया है। जल्द ही पूरे जिले को कवर किया जाएगा। - पुष्पेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed