यूपी: भरभराकर गिरी मकान की छत, मची चीख-पुकार, एक की मौत और परिवार के 7 लोग घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में बिजनौर के गांव पेद्दी में मकान गिरने से मलबे में दबकर एक वृद्ध की मौत हो गई। जबकि उसकी पुत्री समेत परिवार के सात सदस्य घायल हो गए। मलबे में दबकर घायल हुई किशोरी को मेरठ रेफर किया गया है। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। एसडीएम, सीओ, तहसीलदार ने मौके का मुआयना किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पेद्दी निवासी जाफर अब्बास (60) शुक्रवार को पत्नी शमां, बेटे मेहंदी, मंगलू, जाकिर, मेहंदी की पत्नी अलीना और बेटी इशरत के साथ घर पर मौजूद था। इशरत दिन में करीब साढ़े दस बजे गैस के चूल्हे पर चाय बना रही थी। परिवार के बाकी सदस्य कमरे में थे। अचानक ही मकान की छत भरभराकर गिर गई। मकान की छत गिरते ही परिजनों में चीख पुकार मच गई। कुछ सदस्य कमरे से निकलकर बाहर की ओर भागे। जाफर अब्बास, इशरत मलबे में बुरी तरह दब गए।
परिजनों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। कड़ी मशक्कत के बाद इशरत को मलबे से निकालकर जिला अस्पताल भिजवाया। जाफर अब्बास को मिट्टी की खुदाई करके मलबे से बाहर निकाला गया, लेकिन उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायल मेहंदी, मंगलू, जाकिर, अलीना, शमा को भी जिला अस्पताल भिजवाया गया। इशरत की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया। एसडीएम बृजेश सिंह, सीओ सिटी महेश कुमार, तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार गांव पेद्दी पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जाफर अब्बास रिक्शा चलाकर और मजदूरी करके परिजनों का पालन करता था। उसके बेटे मेहंदी, मंगलू और जाकिर भी मजदूरी करते हैं।
मकान की कच्ची थी छत
जाफर अब्बास के मकान की छत कच्ची थी। छत में लकड़ी की सोंठ और फंटी पड़ी थी। बाहर के कमरे में परिजन बैठे थे। पहले अंदर के कमरे की छत और दीवार के साथ बाहर के कमरे की पूरी छत भरभराकर गिर गई। जाफर अब्बास को संभलने तक का मौका नहीं मिला। जाफर अब्बास का परिवार बेहद गरीब है। दिन में मजदूरी करके जो कमाते थे, उससे परिवार का खर्चा चलता था। मकान की छत में लोहे का गार्डर पड़ा था। गांव वालों के मुताबिक गार्डर ऊपर गिरने से ही जाफर की मौत हुई है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/