फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotel raided and caught three couples

Meerut News: होटल पर छापा मारकर तीन जोड़े पकड़े

Thu, 01 Jun 2023 01:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hotel raided and caught three couples
सरधना (मेरठ)। थाना सरूरपुर पुलिस ने मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी फ्लाईओवर और पुलिस चेकपोस्ट से मात्र 50 मीटर दूरी पर स्थित एक होटल में छापा मारकर तीन जोड़ों को हिरासत में लिया है। जबकि कुछ जोड़े छत से कूदकर खेतों के रास्ते फरार हो गए। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को शिकायत मिली थी। होटल से आपत्तिजनक चीजें और कुछ मोबाइल बरामद हुए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने युवतियों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

मुखबिर ने जिला स्तर पर पुलिस अधिकारियों को सूचना दी कि सरधना में भूनी फ्लाईओवर के पास स्थित होटल का मैनेजर बाहर से महिलाओं व पुरुषों को बुलाकर जिस्मफरोशी का धंधा करवाता है। सरूरपुर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे पर भूनी के पास पैराडाइज होटल में पुलिस ने दबिश दी। पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों से तीन जोड़ों को पकड़ा है। बताया गया कि होटल संचालक पैसे लेकर प्रेमी जोड़ों को कमरे किराए पर देती थी। इससे पहले भी कई बार इस होटल की शिकायत मिली है। होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी युवक-युवतियों से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध गतिविधियां पाए जाने पर होटल मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

---------
दो-दो घंटे के लिए बुक होते हैं कमरे
पूछताछ में होटल कर्मचारियों ने बताया कि वह बिना आईडी प्रूफ के युवक-युवतियों को दो-दो हजार रुपये में दो घंटे के लिए कमरे किराए पर देता था। भूनी चौराहे पर पुलिस चेकपोस्ट है, जहां पर हर समय पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं। पकड़े गए सभी युवक व युवतियां बालिग हैं। इनमें कुछ कॉलेज की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होटल पर छापा मारकर तीन युवक व तीन युवतियों को पकड़ा गया है। युवतियों को परिजनों के हवाले कर दिया है। युवकों व होटल संचालक पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए आरोपी युवकों से पूछताछ की जा रही है। - कमलेश बहादुर, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed